फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा में भाजपा ने बीते तीन लोकसभा चुनावों में सिर्फ दो ही युवाओं को दिया टिकट

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। भाजपा ने हरियाणा में बीते तीन लोकसभा चुनावों में हुए टिकट बंटवारे में युवाओं को कम तरजीह दी है। उनकी लिस्ट में उम्रदराज ही शामिल रहे हैं। चाहे 2004 के चुनाव की बात हो या 2009 या फिर 2014 की। भाजपा ने इन तीनों लोकसभा चुनावों में कुल 22 उम्मीदवारों को उतारा। इसमें से सिर्फ दो ही युवा प्रत्याशियों को टिकट दिए गए। 2004 में भाजपा ने रोहतक और महेंद्रगढ़ लोकसभा सीट से महिला समेत दो युवाओं को टिकट दिया। वहीं 2009 और 2014 में एक भी युवा चेहरे को मैदान में नहीं उतारा गया।
विज्ञापन

2014 लोकसभा चुनाव में भाजपा ने दस में से आठ सीटों पर अपने प्रत्याशी उतारे थे। इसमें एक भी युवा चेहरा नहीं था। हालांकि, मोदी लहर के चलते आठ में से सात सीटों पर जीत दर्ज की। हिसार और सिरसा में पार्टी ने प्रत्याशी नहीं उतारे। इसके अलावा रोहतक सीट पर कांग्रेस प्रत्याशी दीपेंद्र हुड्डा ने जीत दर्ज की। वहीं 2009 में इनेलो के साथ गठबंधन में भाजपा ने अंबाला, फरीदाबाद, करनाल और सोनीपत से अपने प्रत्याशी उतारे थे। ये सभी उम्मीदवार भी उम्रदराज रहे। वहीं सबसे ज्यादा करनाल से प्रत्याशी आईडी स्वामी की उम्र उस समय 79 वर्ष थी। 2004 की बात करें तो पार्टी ने सभी दस सीटों पर प्रत्याशी उतारे थे। तब रोहतक से 36 वर्षीय कैप्टन अभिमन्यु और महेंद्रगढ़ से डॉ. सुधा यादव ने चुनाव लड़ा था। हालांकि इन दोनों सीटों पर भाजपा को हार मिली थी।
विज्ञापन


2004 में इन्हें मिला पार्टी से टिकट
सीट प्रत्याशी उम्र
करनाल आईडी स्वामी 74
अंबाला रतनलाल कटारिया 52
सोनीपत कृष्ण सिंह सांगवान 54
रोहतक कैप्टन अभिमन्यु 36
हिसार स्वामी रघुविंदर 51
कुरुक्षेत्र गुरुदयाल सैनी 57
फरीदाबाद रामचंद्र भिंडा 53
सिरसा महावीर प्रसाद 50
भिवानी रामबिलास शर्मा 56
महेंद्रगढ़ डॉ. सुधा यादव 39

2009 में इन्हें मिला पार्टी से टिकट
अंबाला रतनलाल कटारिया 57
फरीदाबाद रामचंद्र भिंडा 58
करनाल आईडी स्वामी 79
सोनीपत कृष्ण सिंह सांगवान 56

2014 में इन्हें मिला पार्टी से टिकट
अंबाला रतनलाल कटारिया 62
रोहतक ओम प्रकाश धनखड़ 52
कुरुक्षेत्र राजकुमार सैनी 60
सोनीपत रमेश कोशिक 54
भिवानी महेंद्रगढ़ धर्मवीर सिंह 59
करनाल अश्वनी कुमार 57
गुरुग्राम इंद्रजीत सिंह 64
फरीदाबाद कृष्णपाल गुर्जर 57
हिसार और सिरसा में कैंडीडेट नहीं उतारे गए।






विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें