राजकीय महिला महाविद्यालय की छात्राओं डोर टू डोर किया संपर्क
अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक। राजकीय महिला महाविद्यालय की छात्राओं ने स्वच्छ भारत इंटर्नशिप के तहत लाढ़ौत गांव में डोर टू डोर संपर्क कार्यक्रम में हिस्सा लिया। छात्राओं ने ग्रामीणों को स्वच्छता का संदेश दिया।
स्वच्छ भारत स्कीम के तहत शनिवार को राजकीय महिला महाविद्यालय की छात्राओं ने लाढ़ौत गांव के ग्रामीणों को हाथ धोने, शौचालयों का उपयोग करने के बारे में जागरूक किया। छात्राओं ने महिलाओं को महावारी के दौरान सैनेट्री पैड का प्रयोग करने की सलाह दी। इस दौरान सरपंच मंजीत, सुमन अहलावत, अंजू फौगाट, मेंजू छिक्कारा, सुमन दलाल, सोनू जाखड़ मौजूद रही।