फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुर्नमूल्यांकन नहीं होने पर विद्यार्थियों ने कॉलेज के गेट पर जड़ा ताला

विज्ञापन
विज्ञापन
पुर्नमूल्यांकन नहीं होने पर विद्यार्थियों ने कॉलेज के गेट पर जड़ा ताला
विज्ञापन

रेवाड़ी/खोल। गांव कंवाली स्थित श्रीकृष्ण राजकीय महाविद्यालय के बीए अंतिम वर्ष के विद्यार्थियों ने प्रथम सेमेस्टर के खराब परीक्षा परिणाम से क्षुब्ध होकर सोमवार को पुर्नमूल्यांकन की मांग को लेकर महाविद्यालय के मुख्य गेट पर ताला जड़ दिया। इसके बाद मुख्य द्वार के सामने धरने पर बैठ गए, जिससे अन्य विद्यार्थी अपनी कक्षाओं में नहीं जा सके। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस अधिकारी एवं कालेज स्टॉफ ने विद्यार्थियों को काफी समझाने का प्रयास किया, लेकिन वे समाधान होने तक धरने पर अड़े रहे।
उल्लेखनीय है कि कंवाली स्थित श्रीकृष्ण राजकीय महाविद्यालय की कक्षा बीए अंतिम वर्ष के प्रथम सेमेस्टर की परीक्षा का परिणाम 7 मार्च को घोषित किया गया था। परीक्षा परिणाम में कालेज के 120 में से मात्र दो विद्यार्थी ही पास हुए थे। जिसकी वजह से विद्यार्थियों और उनके अभिभावकों में रोष व्याप्त था। छात्र परिणाम घोषित होने के बाद से ही परीक्षा पुन:मूल्यांकन कराने की मांग कर रहे थे, लेकिन कालेज प्रशासन ध्यान नहीं दे रहा था। इस दौरान पुर्नमूल्यांकन की अंतिम तारीख भी निकल गई थी। इससे नाराज विद्यार्थियों ने सोमवार को सुबह करीब साढ़े आठ बजे कालेज के मुख्य द्वार पर ताला लगा दिया तथा धरने पर बैठ गए। रोहित, हितेश, विक्रांत, निशांत, मोहित, स्वाती, पूनम, सेमलता, नितेश, पूजा, सरिता, कोमल, शीतल, बबीता, पूनम, पूजा, भतेरी, मोनिका, रीना, अंकुर, प्रियंका, सविता, किरण, सोनिका व विकास आदि विद्यार्थियों का आरोप था कि उनकी परीक्षा बेहतर हुई थी बावजूद परिणाम खराब रहा है। इसलिए सभी विद्यार्थियों की परीक्षा की उतर पुस्तिका की पुन: जांच कराई जाए। नाराज विद्यार्थियों ने कहा कि यदि समस्या का समाधान जल्द नहीं हुआ तो वे आंदोलन करने को विवश होंगे।
विज्ञापन

दो घंटे बाद खोला ताला
मुख्य द्वार पर तालाबंदी की सूचना के बाद कालेज स्टॉफ एवं डहीना चौकी पुलिस प्रभारी पुलिस बल सहित मौके पर पहुंचे। उन्होंने विद्यार्थियों को काफी समझाने का प्रयास किया। विद्यार्थी फिर भी अपनी मांग पर अड़े रहे। करीब दो घंटे बाद कालेज प्रशासन की ओर से दो दिन में समस्या के समाधान के आश्वासन के बाद विद्यार्थियों ने कॉलेज गेट पर लगे ताले को खोल दिया। इसके बाद अन्य कक्षाओं के विद्यार्थी अपनी-अपनी कक्षाओं में जा सके।
विज्ञापन

मंगलवार को सभी विद्यार्थियों की परीक्षा की पुन: जांच कराई जाएगी। कॉलेज प्रशासन विद्यार्थियों की समस्या के समाधान के लिए हर समय तत्पर है। छात्रों को किसी प्रकार की कोई समस्या नहीं आने दी जाएगी।
- परमभूषण आर्य, प्राचार्य कंवाली कॉलेज
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें