रोहतक। गुरू गोबिंद सिंह जी महाराज का 350वां प्रकाशोत्सव समारोह 22 से 25 दिसंबर तक बिहार की राजधानी पटना साहिब में आयोजित होगा। समारोह में भाग लेने के लिए प्रदेश सरकार ने नि:शुल्क व्यवस्था की है।
डीसी यश गर्ग ने बताया कि 22 दिसंबर को श्रद्धालुओं को ले जाने के लिए दो विशेष ट्रेन चलाई जाएगी। आने-जाने के अलावा वहां ठहरने तथा खाने-पीने की व्यवस्था को सरकार की ओर से की जाएगी। जिले से पटना साहिब जाने वाले श्रद्धालु मिनी सचिवालय में हेल्प डेस्क पर 19 दिसंबर तक आवेदन जमा करा सकते हैं। सरकार की ओर से जिले से 140 श्रद्धालुओं को पटना साहिब ले जाने की व्यवस्था की गई है।