फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जंफर बदलते समय करेंट लगने से युवकी की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
जंफर बदलते समय करंट लगने से युवक की मौत
विज्ञापन

चरखी दादरी।
तिकोना पार्क के समीप बिजली जंफर को ठीक कर रहे निगम ठेकेदार के एक कर्मचारी की संदिग्ध हालात में करंट लगने से मौत हो गई। शव का पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल में रखवाया गया है। सिटी थाना प्रभारी का कहना है कि अभी मृतक के परिजनों के बयान दर्ज नहीं हो पाए हैं। पुलिस परिजनों के बयान के अनुसार ही कार्रवाई अमल में लाएगी।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार बिजली निगम ने शहर के कंडम व पुराने जंफर बदलने के लिए एक कंपनी को हायर किया हुआ है। यह कंपनी अपनी लेबर के जरिए यह काम कर रही है। वीरवार को गांव डोहका हरिया निवासी जगमोहन जंफर बदलने का काम कर रहा था। इसी दौरान अचानक उसे करंट लगा और अचेत हो गया। इसके तुरंत बाद साथी कर्मचारी उसे लेकर सिविल अस्पताल पहुंचे जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद मामले की सूचना सिटी थाना पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में ले लिया और पोस्टमार्टम के लिए शव गृह में रखवा दिया। सिटी थाना प्रभारी विकास ओलहान का कहना है कि मौत का कारण करंट बताया जा रहा है। वीरवार देर शाम परिजन अस्पताल आए हैं जिनके अभी बयान दर्ज नहीं हुए हैं। परिजनों के बयान के अनुरुप ही कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें