फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहर ‘खुले में शौच मुक्त’ घोषित, क्यूसी देखेगी ग्राउंड रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
शहर ‘खुले में शौच मुक्त’ घोषित, क्यूसी देखेगी ग्राउंड रिपोर्ट
विज्ञापन

चरखी दादरी।
जिले की 100 पंचायतों के बाद नगर परिषद ने भी अब दादरी शहर को खेल में शौच मुक्त घोषित कर दिया है। नप अधिकारियों ने 31 अगस्त को ये घोषणा की और इस संबंध में हैड ऑफिस (शहरी स्थानीय निकाय पंचकूला) को भी पत्र लिखा जा चुका है। भले ही नगर परिषद ने यह घोषणा कर दी हो लेकिन क्यूसी (क्वालिटी कंट्रोल टीम) शहर की ग्राउंड रिपोर्ट जांचने के बाद ही इसे हरी झंडी दिखाएगी। इस दौरान अगर टीम को कोई गड़बड़ी मिली तो इसकी रिपोर्ट शहरी स्थानीय निकाय पंचकूला को सौंपी जाएगी। नगर परिषद अधिकारियों ने वीरवार को हैड ऑफिस को जांच के टीम भेजने की मांग करते हुए पत्र लिख दिया है। नप अधिकारियों का कहना है कि सितंबर माह से अगर कोई खुले में शौच जाता पकड़ा गया तो उस पर जुर्माना ठोका जाएगा। नगर परिषद ने शहर में सात मोबाइल टॉयलेट वैनों को भी शहर के अलग-अलग हिस्सों में खड़ा करवा दिया है। इनकी नियमित सफाई के लिए दस कर्मचारियों की ड्यूटियां लगाई गई हैं। दिन में दो दफा कर्मचारी इन टॉयलेट वैन की सफाई करेंगे।
सचिव संजय यादव ने बताया कि शहर को खुले में शौच मुक्त बनाने पर नगर परिषद टीमें पिछले करीब दो माह से काम कर रही हैं। वीरवार को नगर परिषद ने शहर को खुले में शौच मुक्त घोषित कर दिया है और इस संबंध में अपने उच्चाधिकारियों को भी पत्र भेजा गया है। उन्होंने बताया कि अब खुले में शौच जाने वालों की धरपकड़ के लिए टीमें गठित की जा चुकी हैं। नगर परिषद सूत्रों की मानें तो शहर की आबादी करीब 65 हजार से अधिक है। शहर में इस समय सात मोबाइल टॉयलेट वैन सहित आठ शौचालय हैं। इनमें से दो का निर्माण दो लाख की लागत से करीब एक माह पूर्व ही कराया गया है। वीरवार दोपहर सचिव संजय यादव के निर्देशों पर नप कर्मचारियों ने इन मोबाइल टॉयलेट वैन को चयनित जगह पर खड़ा करवा दिया है। एमई हरीकिशन शर्मा ने बताया कि सातों मोबाइल टॉयलेट वैन परसराम हेतराम स्कूल के समीप, गांधी नगर सीसीआई फाटक के समीप, प्रेम नगर में ढाणी रोड पर, वाल्मीकि समुदायिक केंद्र के समीप, पूर्ण बाग के बैक साइड व लोहारू रोड पर खड़ा किया गया है। बता दें कि शहरवासियों को मोबाइल टॉयलेट वैन की सुविधा पहली दफा मिली है और लोगों के साथ-साथ खुद नगर परिषद अधिकारी इसे कारगर कदम मान रहे हैं।
विज्ञापन

पांच टीमें गठित, 60 लोगों को दी चेतावनी
शहर के हालातों पर निगरानी रखने के लिए सचिव संजय यादव ने कर्मचारियों की पांच टीमें गठित कर रखी हैं। ये टीमें सुबह व रात को शहर के अलग-अलग हिस्सों में जाकर चैक करती है। इस दौरान अगर कोई खुले में शौच करता पकड़ा जाता है तो उसकी फोटो खींचने के साथ-साथ ब्यौरा भी दर्ज किया जाता है। पहली दफा पकड़े जाने पर नगर परिषद की इन टीमों ने अब तक 60 लोगों को चेतावनी दी है। वहीं, सचिव संजय यादव ने बताया कि एक सितंबर से अगर कोई खुले में शौच जाता पकड़ा गया तो उस पर सीधा जुर्माना ठोका जाएगा।
क्यूसी की रिपोर्ट के बाद ही शौचमुक्त घोषित होगा शहर
नप सूत्रों की मानें तो क्यूसी टीम को निरीक्षण के लिए भेजने के लिए पत्र लिखा जा चुका है। यह टीमें सप्ताह के अंदर ही शहर की ग्राउंड रिपोर्ट जांचने आ सकती है। इस टीम को जैसे भी हालात नजर आते है उस आधार पर रिपोर्ट तैयार होगी। अगर सब कुछ दुरुस्त मिला तो हैड ऑफिस भी शहर के शौच मुक्त घोषित होने पर अपनी मुहर लगा देगा।
विज्ञापन

वर्जन:
प्रदेश सरकार के आदेशों पर हमने पुख्ता प्रबंध कर 31 अगस्त से दादरी शहर को खुले में शौचमुक्त घोषित कर दिया है। जल्द ही क्यूसी टीम निरीक्षण के लिए आएगी। शुक्रवार से अगर कोई खुले में शौच जाता पकड़ा गया तो उस पर हम जुर्माना लगाएंगे। सातों मोबाइल टॉयलेट वैन को हमने चयनित जगहों पर खड़ा करवा दिया है।
संजय यादव, सचिव नगर परिषद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें