फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डेढ़ माह में साढ़े तीन रुपये महंगा हुआ पेट्रोल और डीजल

विज्ञापन
विज्ञापन
रोज बढ़ रहे पेट्रोल और डीजल के दाम, आम जन परेशान
विज्ञापन

नारनौल। प्रतिदिन पेट्रोल और डीजल के बदलते भाव से लोग परेशान होने लगे हैं। रोजाना बढ़ रहे दामों के चलते एक माह में पेट्रोल व डीजल दोनों के दामों में साढ़े तीन रुपये तक का अंतर हो गया है। ऐसे में अब लोग इसका विरोध भी करने लगे हैं। लोगों का कहना है कि पहले दाम बढ़ते ही रोज विपक्षी नेता बयान देने लगते थे लेकिन अब कोई कुछ नहीं कह रहा है।
सरकार ने करीब डेढ़ माह पूर्व पेट्रोल कंपनियों को रोज भाव तय करने का अधिकार दिया था। इसके बाद पेट्रोल कंपनियां शहरों के अनुसार रोजाना दाम बदल रही हैं। इसके तहत शुरूआत में तो दामों में करीब दस दिनों तक गिरावट हुई लेकिन अब करीब 15 दिनों से रोजाना भाव पांच से दस पैसे बढ़ रहा है। भाव तय करने का अधिकार देने के बाद 26 जून को पेट्रोल 63.47 रुपये और डीजल 53.81 रुपये प्रति लीटर था। लगभग एक महीने के बाद अब सात अगस्त को पेट्रोल 66.60 और डीजल 56.85 रुपये प्रति लीटर बिकने लगा है। ऐसे में दोनों के दामों में करीब तीन से साढ़े तीन रुपये की वृद्धि डेढ़ माह में हो गई है। लोगों का कहना है कि यह सरकार द्वारा लोगों पर डाला गया बोझ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रोजाना पेट्रोल के दाम बढ़ रहे हैं। ऐसे में कार चलाना महंगा हो गया है। इस बारे में सरकार को ध्यान देना चाहिए। महंगाई रोज बढ़ रही है। -संजय कुमार, दुकानदार
पेट्रोल और डीजल के रोज दाम बढ़ रहे हैं लेकिन नेता अब चुप हैं। जबकि पहले पांच पैसे बढ़ते ही नेता रोज बयान देते थे। -ओमप्रकाश, लैब संचालक
कंपनियों को भाव तय करने की छूट देना गलत है। इससे आम लोगों को नुकसान हो रहा है। डीजल के दाम बढ़ने से सब परेशान हैं। -डा. राजेंद्र प्रसाद
रोज डीजल के दाम बढ़ रहे हैं। इससे माल भाड़ा भी बढ़ता जा रहा है। जिससे महंगाई बढ़ने का खतरा हो सकता है।---देवेश गुप्ता, उद्योगपति
ऐसे बढ़ रहे रोजाना दाम
दिनांक पेट्रोल डीजल
30 जुलाई 64.97 55.56
31 जुलाई 65.21 55.76
01 अगस्त 65.35 55.82
02 अगस्त 65.64 56.08
03 अगस्त 65.85 56.25
04 अगस्त 66.13 56.48
05 अगस्त 66.45 56.78
06 अगस्त 66.60 56.85
सभी भाव प्रति लीटर में हैं। दाम पंप एसोसिएशन के जिला प्रधान राजकुमार यादव अनुसार हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें