यात्रियों ने दबोचा जेब कतरा, जमानत पर रिहा
महेंद्रगढ़। रविवार की शाम को बस स्टैंड पर यात्रियों ने एक जेब कतरे को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। जेब कतरा भीड़ का फायदा उठाकर एक बुजुर्ग की जेब काट रहा था। पुलिस ने सोमवार को उसे न्यायालय में पेश किया जहां से उसे जमानत दे दी गई।
रक्षाबंधन से एक दिन पूर्व ही बस स्टैंड पर भीड़ हो रखी थी। गांव डालनवास वासी अत्तर सिंह रविवार को महेंद्रगढ़ किसी कार्य के लिए आया था। बस स्टैंड पर भीड़ में खेड़ी निवासी विनोद पुत्र रामौतार ने अत्तर सिंह की जेब से 430 रुपये निकाल लिए। भीड़ द्वारा आरोपी को मौके पर ही काबू कर लिया। पुलिस को सूचित करने पर पुलिस के मौकेे पर पहुंचने पर आरोपी को पुलिस के हवाले कर दिया था। सोमवार को आरोपी को न्यायालय में पेश करने पर जमानत मिल गई।