फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ggg

विज्ञापन
विज्ञापन
बारिश : एसी-कूलर बंद, घरों में घुसा पानी
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
रेवाड़ी।
बुधवार को हल्की बारिश के बाद वीरवार को भी इंद्रदेव की मेहरबानी बनी रही। वीरवार शाम हुई बारिश से मौसम में ठंडक हो गई। इससे पहले दिनभर सूर्य की बादलों से लुकाछिपी चलती रही। शाम चार बजे जोरों की बारिश शुरू हुई, जो काफी देर चलती रही। बारिश से सड़कों पर थोड़ी देर के लिए पानी भर गया। बारिश के बाद तापमान में भी कमी आई। वीरवार को अधिकतम तापमान 32.5 और न्यूनतम तापमान 25.0 डिग्री रहा। बुधवार को अधिकतम तापमान 35.5 और न्यूनतम तापमान 25.5 था। बारिश के कारण लोगों ने घरों में कूलर और एसी बंद कर दिए। लगातार दो दिन हुई हल्की बारिश का लोगों ने जमकर आनंद उठाया।
विज्ञापन

एक घंटे में 20 एमएम बारिश
वीरवार शाम को मात्र एक घंटे में 20 एममएम बारिश होने से सड़कों पर पानी भर गया। शहर के कई निचले इलाकों में पानी भरने से पानी घरों में घुस गया। बारिश थमने के बाद लोग घरों और दुकानों से पानी निकालते दिखे। शाम के समय मौसम सुहाना होने पर रेहड़ियों पर भी लोगों की अच्छी भीड़ रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें