फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रैक्टिस करके लौट रहे बॉक्सिंग खिलाड़ी की सड़क हादसे में मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार बाईपास पर सड़क हादसे में बॉक्सिंग खिलाड़ी की मौत
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक।
हिसार बाईपास ओवरब्रिज पर अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार बॉक्सिंग खिलाड़ी की मौत हो गई। युवक दिल्ली से बॉक्सिंग की प्रेक्टिस के बाद अपने गांव बहुअकबरपुर लौट रहा था। शहर थाना पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

बहु अकबरपुर निवासी वेदपाल ने बताया कि वह खेतीबाड़ी करके परिवार का गुजारा करता है। वेदपाल के तीन बेटे हैं। उनका छोटा बेटा नितिन (23 वर्षीय) दिल्ली में बॉक्सिंग की प्रेक्टिस करता था। वह प्रतिदिन गांव से दिल्ली जाता था। परिजनों ने बताया कि नितिन शनिवार को प्रेक्टिस के बाद बाइक से गांव में आ रहा था। जब वह हिसार बाईपास ओवरब्रिज पर पहुंचा तो पीछे से आ रहे किसी वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी। वारदात के बाद आरोपी चालक वाहन सहित फरार हो गया। टक्कर लगने के कारण नितिन के शरीर के कई हिस्सों में गहरी चोट आई। आसपास के लोगों की मदद से उसे पीजीआई लाया गया। यहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मामले में अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इंदिरा कालोनी पुलिस चौकी इंचार्ज एसआई कश्मीर सिंह ने बताया कि चालक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें