अभिमन्यु और परमवीर ने भेदा जेईई एडवांस का लक्ष्य
अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक।
जेईई एडवांस का परीक्षा परिणाम रविवार को घोषित हुआ। इसमें ग्रामीण क्षेत्र की प्रतिभाओं ने अपनी कड़ी मेहनत के बूते सफलता हासिल की है। गांव बखेता के अभिमन्यु धनखड़ ने 7292वीं रैक और बोहर के परमवीर नांदल ने 8309वीं रैक प्राप्त कर जिले का नाम रोशन किया है।
स्वामी नित्यानंद पब्लिक स्कूल के अभिमन्यु धनखड़ ने बताया कि एक साल से परीक्षा की तैयारी कर रहे थे। इसके लिए सोशल वेबसाइट और वॉटस एप से भी दूरी बनाए रखी। उन्होंने 12वीं में 82.6 फीसदी अंक हासिल किए थे। इनके पिता रवींद्र धनखड़ वकील हैं। रवींद्र ने कहा कि बेटे की मेहनत रंग लाई है, इससे बहुत खुशी है।
बोहर के परमवीर नांदल ने बताया कि उसने जेईई एडवांस की आईआईटी परीक्षा में 8309वीं रैंक प्राप्त की है। इसमें उनके स्कॉलर रोजरी पब्लिक स्कूल के शिक्षकों का पूरा सहयोग रहा है। शिक्षकों के मार्गदर्शन से ही परीक्षा में सफलता हासिल की है। उसका सपना खुद का रोजगार स्थापित करना है। उसने 12वीं कक्षा में 92.2 अंक प्राप्त किए हैं। पिता ईश्वर सिंह व्यापारी हैं।