फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टैटू से 17 युवाओं का टूटा सेना में भर्ती होने का सपना

विज्ञापन
राजीव गांधी खेल स्टेडियम में सेना भर्ती के दौरान बीम लगाते प्रतिभागी । संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन
रोहतक। सेना भर्ती का आखिरी दिन भी देश सेवा के जोश से ओतप्रोत नजर आया। शनिवार को राजीव गांधी खेल परिसर में क्लर्क और ट्रेड्समैन के लिए 1906 उम्मीदवार शारीरिक परीक्षा में शामिल हुए। इनमें से 457 पास हो पाए। इधर, पहले शारीरिक परीक्षा पास कर चुके उम्मीदवारों का मेडिकल हुआ। इस दौरान इनका कद और सीना मापने के अलावा आंख, कान, नाक भी जांचे गए। सेना भर्ती कार्यालय की टीम ने उम्मीदवारों के दस्तावेजों को कंप्यूटर में फीड किया।
विज्ञापन

मेडिकल के बाद रहे 420 उम्मीदवार
सेना भर्ती कार्यालय की ओर से 10 से 15 फरवरी तक आयोजित भर्ती प्रक्रिया शनिवार को पूरी हुई। भर्ती के लिए कुल 22,758 उम्मीदवारों ने पंजीकरण कराया था। इनमें से 17029 भर्ती प्रक्रिया में शामिल हुए। भर्ती की शारीरिक परीक्षा के मानकों पर 2763 उम्मीदवार ही खरा उतर पाए। यही नहीं इनमें से कुल 420 उम्मीदवार ही मेडिकल में पास हो पाए। किसी के दांत गंदे तो किसी के कान। कोई कद में छोटा रहा तो किसी का सीना कम रहा। यही नहीं 17 उम्मीदवार शरीर पर केवल टैटू बने होने के चलते भर्ती प्रक्रिया से बाहर हो गए। नियमानुसार शरीर पर किसी तरह का टैटू नहीं होना चाहिए। सेना अधिकारियों की मानें तो धार्मिक छोटा चिह्न हथेली के पिछले हिस्से या कलाई पर गुदा हो सकता है। इसके अलावा अन्य किसी भी तरह की गुदाई स्वीकार नहीं है। टैटू हटवाकर आए उम्मीदवार को भी मौका मिल सकता है। बशर्ते टैटू हटवाने का निशान ताजा न हो। मेहंदी का निशान मिलने वाले उम्मीदवारों को कुछ समय दिया गया है।
सेना अस्पताल से मेडिकल का अवसर
सेना भर्ती प्रक्रिया में मेडिकल में बाहर हुए उम्मीदवारों के पास एक अवसर है। ये उम्मीदवार सेना अस्पताल में जांच कराकर विशेषज्ञों से प्रमाणपत्र ला सकते हैं। इस प्रमाणपत्र के आधार पर उन्हें लिखित परीक्षा में बैठने का अवसर मिल सकता है। यह लिखित परीक्षा अप्रैल में हिसार के कैंट में होगी।
विज्ञापन

सेना भर्ती अच्छी रही। यहां सेना के लिए बेहतर युवा मिले। यहां कुल 22,758 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था। इनमें से 17029 उम्मीदवार ही शारीरिक परीक्षण के लिए पहुंचे। इनमें से 2763 शारीरिक परीक्षा के मापदंडों पर खरे उतरे। मेडिकल परीक्षा में इनमें से 420 उम्मीदवार ही पास हुए। टैटू गुदवाने वाले 17 उम्मीदवारों को भर्ती प्रक्रिया से बाहर किया गया है। मेहंदी के निशान वालों को समय दिया है। मेडिकल 18 व 19 फरवरी को भी होगा। मेडिकल में अनफिट उम्मीदवार सेना अस्पताल से प्रमाणपत्र लाकर लिखित परीक्षा में शामिल हो सकते हैं।
विज्ञापन

-कर्नल रतनदीप खान, निदेशक, सेना भर्ती कार्यालय।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें