रोहतक शहर की फतेहपुरी कॉलोनी के 17 साल के लड़के की मंगलवार को जेएलएन में डूबने से मौत हो गई। वह अपने दोस्तों के साथ दिल्ली बाईपास पर घूमने गया था। हादसे से परिवार में मातम का माहौल है। आईएमटी थाना पुलिस मामले में कार्रवाई कर रही है।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक दोपहर करीब 11 बजे सूचना मिली कि दिल्ली बाईपास पर एक युवक नहर में गिर गया। पानी की गहराई ज्यादा होने के कारण बाहर नहीं आ सका और डूबने से उसकी मौत हो गई। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची। मृतक की पहचान फतेहपुरी कॉलोनी निवासी श्रवण के तौर पर हुई।
उसके ताऊ आजाद ने बताया कि श्रवण को तैरना नहीं आता था। इसके बावजूद उसके दोस्तों ने नहाने के लिए दबाव बनाया। इस कारण उसकी डूबने से मौत हो गई। श्रवण घर से स्कूल गया था, लेकिन उसके दोस्त उसे नहाने के लिए ले गए। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। फिलहाल पुलिस ने लड़के के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए रोहतक पीजीआई में लाया है जहां परिजनों के पहुंचने पर माहौल गमगीन हो गया।