फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: ब्रेकथ्रू संस्था ने किया गुड स्कूल प्रशिक्षण कार्यक्रम

Tue, 27 May 2025 07:20 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
27सीटीके18 रोहतक के एक निजी होटल में ​ब्रेकथ्रू संस्था की ओर से आयोजित ​शिक्षक प्र​शिक्षण कार्य
विज्ञापन
रोहतक। ब्रेकथ्रू संस्था की ओर से एक निजी होटल में शिक्षक प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें कई स्कूलों के अध्यापक व प्राचार्यों ने हिस्सा लिया। इसमें गुड स्कूल की अवधारणा पर चर्चा की गई। चाइल्ड सेफगार्डिंग कमेटी व स्टूडेंट काउंसिल की भूमिका पर भी संवाद किया गया।
विज्ञापन

छात्र प्रतिनिधित्व व लीडरशिप के माध्यम से स्कूल वातावरण में सकारात्मक बदलाव लाने की संभावनाओं पर जानकारी दी गई। सांपला खंड शिक्षा अधिकारी सुमन हुड्डा ने ब्रेकथ्रू संस्था के कार्यों की सराहना की। जिला शिक्षा अधिकारी मनजीत मलिक ने भी ब्रेकथ्रू संस्था की गतिविधियों की प्रशंसा की। सभी प्राचार्यों व शिक्षकों से आह्वान किया कि वे संस्था का सहयोग करें, ताकि शिक्षा व्यवस्था को और सशक्त बनाया जा सके। इस मौके पर ब्रेक थ्रू संस्था से जिला प्रबंधक रुचि अधिकारी, नरेश मधुप्रिया व नरेंद्र राहुल आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें