फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लेह ड्यूटी पर जा रहे फौजी के बस में 17 हजार रुपये निकाले

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। भिवानी से लेह ड्यूटी पर जा रहे एक फौजी के कलानौर से निजी बस में सवार हुए दो युवकों ने बैग से 17 हजार रुपये निकाल लिए। इस संबंध में फौजी के पिता ने कलानौर थाने में केस दर्ज करवाया है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक भिवानी के इंडस्ट्री एरिया निवासी अजीत सिंह ने बताया कि उसका लड़का मलखान सिंह फौज में तैनात है। उसकी पोस्टिंग लेह में है। वीरवार को वह छुट्टी पूरी करके ड्यूटी पर जा रहा था। सामान ज्यादा होने के कारण वह उसे छोड़ने आया था। दोनाें भिवानी से निजी बस में सवार हुए। रास्ते में कलानौर से दो युवक बस में चढ़े और भिवानी चुंगी पर उतर गए। शक है कि उन्होंने मलखान के बैग से 17 हजार रुपये निकाल लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें