फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाल सुधार गृह में तीन वार्डर पर हमला कर 17 बाल बंदी भागे

विज्ञापन
जांच के बाद बाल सुधार गृह से बाहर निकलती टीम। - फोटो : Hisar
विज्ञापन
हिसार। बरवाला रोड स्थित बाल सुधार गृह से सोमवार देर शाम गिनती के दौरान 17 बाल बंदी तीन वार्डर पर हमला करके फरार हो गए। इस हमले में तीन वार्डर घायल हो गए, जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल में दाखिल कराया गया है। भागे हुए बाल बंदियों में से आठ हत्या के आरोपी हैं। पुलिस की 15 टीमें फरार बंदियों की तलाश कर रही हैं। जिले की नाकेबंदी के साथ ही राज्यभर में इसके लिए अलर्ट जारी किया गया है। बाल सुधार गृह में कुल 97 बाल कैदी थे।
विज्ञापन

बाल बंदियों के फरार होने के बाद पुलिस ने वायरलेस के जरिये जिले के सभी नाकों के साथ-साथ जिले के साथ लगते अन्य जिलों की पुलिस को भी अलर्ट कर दिया। देर रात तक पुलिस फरार बाल बंदियों में किसी को भी नहीं पकड़ पाई थी। घटना के बाद एएसपी उपासना यादव ने बाल सुधार गृह का दौरा किया और स्थिति का जायजा लिया। इसके बाद मौके पर फोरेंसिक टीम भी पहुंची, जिसने घटनास्थल से सुराग जुटाए।
जानकारी के अनुसार सोमवार शाम करीब 6 बजे बाल बंदियों को बैरकों से बाहर निकालकर उनकी गिनती की जा रही थी। गिनती पूरी होने के बाद उन्हें खाने के लिए ले जाया जाना था, लेकिन अचानक से कुछ बाल बंदियों ने वहां तैनात वार्डरों पर हमला कर दिया। अचानक हुए इस हमले में वार्डरों को कुछ समझ नहीं आया और बाल बंदियों ने लकड़ी के बिंडों आदि से जो भी उन्हें मौके पर मिला, उससे ताबड़तोड़ हमला कर दिया। बाल बंदी वार्डर की जेब से चाबी निकालकर ताला खोला और वहां से फरार हो गए। हमले में वार्डर तलविंद्र, सुनील और चंद्रकांत घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए नागरिक अस्पताल में दाखिल कराया गया है।
विज्ञापन

ये बाल बंदी हुए फरार
-झज्जर निवासी बाल बंदी पर 302, 120बी व आर्म्स एक्ट तहत केस दर्ज, दिल्ली वासी पर 302, 120बी, 34, करनाल वासी पर 395, 397, 307, 506, 379, 393 व अन्य (5 थानों में केस दर्ज)। बहादुरगढ़ वासी पर 363, 366ए, 376, 65, पोक्सो एक्ट दिल्ली वासी पर 302, 120बी, 506, 34 व आर्म्स एक्ट, झज्जर वासी पर 302, 307, 341, 506, 34, रोहतक वासी पर 307, 406, 120बी, आर्म्स एक्ट, झज्जर वासी पर 148, 149, 323, 341, रोहतक वासी पर 302, 449, 120बी, 34, आर्म्स एक्ट, झज्जर वासी पर 302, 120बी, 34, आर्म्स एक्ट, झज्जर वासी पर 148, 149, 323, 341, 307, 506, हिसार वासी पर 392, 34, झज्जर वासी पर 379बी, 394, 397, आर्म्स एक्ट भिवानी वासी पर 302, 325, 120बी, आर्म्स एक्ट, चरखी दादरी वासी पर 306, 376, 511, 450, पोक्सो एक्ट, झज्जर वासी पर 302, 34, 120बी, आर्म्स एक्ट, हिसार वासी पर 394, 188, 302, 397, 506, 34, आर्म्स एक्ट के आरोपों में बाल सुधार गृह में बंद थे।
फरार हुए बाल बंदियों में संगीन जुर्म के शामिल
फरार हुए बंदियों में संगीन जुर्म में बंद रहे बाल बंदी शामिल हैं। इनमें हत्या, हत्या के प्रयास, लूटपाट, डकैती, दुष्कर्म, दुष्कर्म के प्रयास, जान से मारने की धमकी देने जैसे गंभीर अपराध के बाल बंदी शामिल हैं। इनमें से कई के खिलाफ तो अलग-अलग थानों में कई केस दर्ज हैं। करनाल जिले के नीलोखेड़ी कस्बे के सिद्धपुर निवासी बंदी के खिलाफ तो पांच थानों में विभिन्न धाराओं के अंतर्गत केस दर्ज हैं, जिनमें रोहतक, सांपला, चरखी दादरी, बौंदकलां और आईएमटी रोहतक के थानों में केस दर्ज हैं।
15 टीमें घठित
डीएसपी की अध्यक्षता में जिला पुलिस की 15 टीमें गठित की गई हैं। बाल बंदियों को पकड़ने के लिए रात में भी सर्च अभियान चलाया जा रहा है। मैं खुद भी मामले की मॉनिटरिंग कर रहा हूं। पूरे जिले में नाकाबंदी कर दी गई है। राज्यभर के अलावा साथ लगते क्षेत्रों में अलर्ट भेजा गया है। नागरिक संदिग्ध व्यक्तियों की सूचना तुरंत पुलिस को दें। किसी भी संदिग्ध को कोई लिफ्ट न दें ।
विज्ञापन

- बलवान सिंह राणा, जिला पुलिस अधीक्षक, हिसार।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें