फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिस्तौल के बल पर छोटे भाई से बदमाश कर रहे थे लूटपाट, बचाव में आए बड़े भाई के माथे में गोली मार साढ़े तीन लाख लूटकर भागे बाइक सवार तीन बदमाश

विज्ञापन
विजय की हत्या के बाद गमजदा पत्नी को संभालती महिलाएं। - फोटो : RohtakCity
विज्ञापन
गांधी कैंप में सोमवार को दिन दहाड़े सुबह करीब 11:24 बजे बेखौफ बदमाशों ने स्क्रैप व्यापारी विजय (42) की गोली मारकर हत्या कर दी। बाइक सवार तीन बदमाशों में से पहले एक बदमाश मृतक के भाई की परचून की दुकान पर आए और वहां से सिगरेट ली और चला गया। कुछ देर बाद दो युवक आए। इनमें पहले वाला युवक भी शामिल था। उन्होंने वहां आते ही दुकानदार पर पिस्तौल तान दी और उससे करीब साढ़े तीन लाख रुपये, मोबाइल फोन लूट ली। दुकानदार हाथ जोड़कर बचाव के लिए प्रार्थना कर रहा था, इसी दौरान वहां दुकानदार का भाई स्क्रैप व्यापारी विजय आ गया। उसने बदमाश से कहा कि क्या हो रहा है। तभी एक बदमाश ने विजय के माथे पर पिस्तौल लगाई और गोली मार दी। उसके बाद बदमाश लूटे हुए सामान को एक बैग में डालकर मौके पर खड़े एक बाइक सवार के साथ फरार हो गए। वारदात के तुरंत बाद परिजन विजय को लेकर पीजीआई गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वारदात की सूचना मिलने पर डीएसपी मुख्यालय गोरखपाल राणा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और मौके से साक्ष्य जुटाए। बदमाशों की यह हरकत वहां पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। पुलिस का कहना है कि लूट का विरोध करने पर बदमाशों ने विजय को गोली मारी है या फिर कोई दूसरी वजह है, इसकी फिलहाल पुलिस जांच में जुटी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें