इन्हांसमेंट की समीक्षा के लिए हाईकोर्ट के रिटायर्ड तीन जजों की कमेटी गठित
-मुख्यमंत्री केप्रिंसिपल सेक्रेटरी की अध्यक्षता में चंडीगढ़ में हुई बैठक
-प्रदेश केसभी जिलों से गए प्रतिनिधिमंडल ने बैठक में किया प्रतिभाग
अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक। मुख्यमंत्री केप्रिंसिपल सेक्रेटरी राजेश खुल्लर ने बुधवार को चंडीगढ़ में इन्हांसमेंट के मसले पर बैठक की। इसमें कई बिंदुओं पर सकारात्मक फैसला हुआ जिन पर प्रदेशभर से आए प्रतिनिधिमंडल केसदस्यों ने सहमति जताई। तय हुआ कि इन्हांसमेट के कैल्कुलेशन की समीक्षा अब हाईकोर्ट के रिटायर्ड तीन जजों की कमेटी करेगी।
राज्य सरकार ने बुधवार को चंडीगढ़ में हुड्डा केसेक्टरों में इन्हांसमेंट के मसले पर चल रहे विवाद को निपटाने के लिए बैठक बुलाई थी। इसमें प्रत्येक जिले से आए प्रतिनिधिमंडल का प्रदेश स्तर केकन्वीनर यशवीर मलिक ने नेतृत्व किया। रोहतक से गए सात सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व कदम सिंह अहलावत ने किया। उन्होंने बताया कि मीटिंग की अध्यक्षता मुख्यमंत्री के प्रिंसिपल सेक्रेटरी राजेश खुल्लर ने की। बैठक में इन्हांसमेंट के कई बिंदुओं पर चर्चा हुई और सकारात्मक निष्कर्ष निकले। तय किया गया कि दोबारा से कैल्कुलेशन करके सेक्टर के हिसाब से नोटिस दिए जाएंगे, जिसका फैसला कमेटी करेगी। कमेटी हाईकोर्ट के रिटायर्ड तीन जजों की होगी, जो इन्हांसमेंट के कैल्कुलेशन की पुन समीक्षा करेगी। बैठक में कदम सिंह अहलावत, रमेश खास, प्रो. मेहताब सिंह आदि मौजूद थे।