फोटो परिचय : एमए-1 : किसान एक्सप्रेस के लिए प्लेटफॉर्म बदलने की घोषणा के बाद ओवरब्रिज से होते हुए प्लेटफार्र्म नंबर तीन पर जाते यात्री।
एमए 2 : प्लेटफार्म नंबर तीन पर पहुंची किसान एक्सप्रेस।
एमए-3 : परेशान यात्री मोहित।
एमए-4 : परेशान यात्री सुनील।
एमए-5 : परेशान यात्री बिट्टू।
एमए-6 : परेशान यात्री सतपाल सिंह।
-----
ऐन वक्त पर प्लेटफार्म बदलने से मची भगदड़ में ओवरब्रिज से गिरकर पांच यात्री घायल
किसान एक्सप्रेस का प्लेटफार्म नंबर एक से तीन पर ट्रेन के आने की सूचना फ्लैश
आए दिन ऐन वक्त पर प्लेटफार्म बदलने को लेकर यात्रियों में पनप रहा है आक्रोश
अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक।
इसे विभागीय अधिकारियों की लापरवाही कहा जाएगा या फिर मजबूरी कि वीरवार को फिर से दोपहर के समय किसान एक्सप्रेस ट्रेन का ऐन वक्त पर ही प्लेटफार्म चेंज कर दिया गया। एक से तीन नंबर प्लेटफार्म पर पहुंचने के दौरान पांच यात्री गिरकर चोटिल हो गए। यात्रियों ने विभागीय अधिकारियों के खिलाफ हंगामा भी किया। मामले की शिकायत विभागीय अधिकारियों से करने का दावा किया है।
14520 किसान एक्सप्रेस को वीरवार को दोपहर 12 बजकर 30 मिनट पर रोहतक रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर एक पर पहुंचना था। इसके लिए रेलवे कर्मचारियों ने घोषणा भी कर दी थी। मगर ट्रेन 12:40 बजे तक भी रेलवे स्टेशन पर नहीं पहुंची। अचानक ही रेलवे कर्मचारियों ने ट्रेन के एक के बजाए प्लेटफार्म नंबर तीन पर आने की घोषणा क र दी। ओवरब्रिज से होेते हुए एक से प्लेटफार्म नंबर तीन पर पहुंचने के दौरान भगदड़ मच गई ओवरब्रिज पर चढ़ते समय पांच यात्री चोटिल भी हो गए। गुस्साएं यात्रियों ने विभागीय अधिकारियों के खिलाफ हंगामा भी किया। आरोप था कि आए दिन ऐन वक्त पर ही प्लेटफार्म बदल दिया जाता है। जिसके कारण यात्रियों को परेशानी होती है। मामले की शिकायत विभागीय अधिकारियों से भी करने की बात कही है।
--
कई बार रेलवे लाइन पर मरम्मत का कार्य चलने के कारण ऐन वक्त पर ट्रेन के लिए प्लेटफार्म बदल दिया जाता है। फिर भी रेल अधिकारियों का प्रयास रहता है कि जिस प्लेटफार्म के लिए घोषणा की गई है, ट्रेन को उसी स्टेशन पर रुकवाया जाएगा। यात्रियों की परेशानी का ध्यान रखा जाता है।
-नितिन चौधरी, सीपीआरओ रेलवे।
---
आए दिन ऐन वक्त पर प्लेटफार्म बदलने से यात्रियों में आक्रोश
आए दिन ट्रेन आने के समय ही प्लेटफार्म को बदल दिया जाता है। जिसके कारण यात्रियों में भगदड़ मच जाती है। कई बार तो भगदड़ के दौरान गिरने से यात्री घायल हो जाते हैं।
-मोहित, यात्री।
---
ऐन वक्त पर प्लेटफार्म नहीं बदलने की शिकायत तीन बार विभागीय अधिकारियों से की जा चुकी है। मगर सुनवाई नही की जा रही है। लापरवाही कभी भी हादसे का सबब बन सकती है।
-सुनील कुमार, यात्री।
---
हर बार की तरह वीरवार को अचानक ही किसान एक्सप्रेस का समय बदल दिया गया। जिसके कारण भगदड़ मच गई थी। मामले की शिकायत डीआरएम से की जाएगी।
-बिट्टू, यात्री गोहाना
---
आए दिन ट्रेनों का ऐन वक्त पर समय बदलने की शिकायत तीन बार रेल मंत्रालय से की जा चुकी है मगर कोई सुनवाई नही की जा रही है। यदि समस्या का समाधान नहीं हुआ तो यात्री आंदोलन करने को बाध्य होंगे।
-सतपाल सिंह हाडा, प्रवक्ता, दैनिक रेल यात्री संघ दिल्ली व रोहतक।