फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लंबित मांगों पर हरियाणा सरकार पर बिफरी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता

विज्ञापन
विज्ञापन
आंगनबाड़ी कार्यकर्ता उतरीं सड़क पर, वित्तमंत्री आवास घेरने से रोका तो साढ़े तीन घंटे दिल्ली रोड पर लगाया जाम
विज्ञापन

- आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और हेल्पर्स यूनियन ने मांगों के न मानने पर सरकार के खिलाफ जताया विरोध
फोटो सहित
अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक। सरकार के खिलाफ सड़कोें पर उतरीं आंगनबाड़ी वर्कर्स के गुस्से का खामियाजा मंगलवार को लोगों को भुगतना पड़ा। सुबह साढ़े 12 बजे मानसरोवर पार्क से वित्तमंत्री का घेराव करने निकली आंगनबाड़ी वर्कर्स के जुलूस से जाम की स्थिति बन गई। करीब साढ़े तीन घंटे तक दिल्ली रोड जाम रहा। ऑटो में सवार लोग उतरकर निकल लिए, लेकिन कार सवार और अन्य लोग जाम में फंसे रहे। सेक्टर-14 के पास पुलिस बल ने वर्कर्स को रोक लिया। आंगनबाड़ी वर्कर्स ने पुलिस प्रशासन के सामने चौराहे पर ही सरकार के पुतले की अर्थी ले जाकर जला दिया। एसडीएम अरविंद मल्हान को आंगनबाड़ियों ने ज्ञापन सौंपा।
आंगनबाड़ी वर्कर्स ने दोपहर 12:40 बजे मानसरोवर पार्क में बैठक की। इसके बाद जुलूस निकालते हुए सेक्टर-14 पहुंचे। हंगामा करती महिलाएं लगभग डेढ़ बजे वित्त मंत्री कैप्टन अभिमन्यु के आवास के पास पहुंच गई। यहां सुरक्षा व्यवस्था के लिए पीजीआईएमएस एसएचओ गरिमा और महिला थाना प्रभारी सुनीता पुलिस बल के साथ तैनात थीं। नारेबाजी कर रहीं महिलाओं को आगे बढ़ने से रोकने के लिए पर्याप्त इंतजाम किया गया था। महिलाओं ने दोपहर दो बजे चौराहे पर ही पुलिस प्रशासन के सामने सरकार का पुतला फूंका। इसके बाद महिलाएं नारेबाजी करते हुए वहीं सड़क पर बैठ गई और वित्त मंत्री से मिलने की जिद की। हंगामा बढ़ता देख कैप्टन के आवास से उनके सहयोगी आए और बताया कि मंत्री चंडीगढ़ हैं। महिलाएं साढे़ तीन बजे तक वित्तमंत्री को मौके पर बुलाने की जिद पर अड़ी रही।
विज्ञापन


वित्तमंत्री के आवास से आया पीने का पानी
हंगामा कर रही महिलाएं जब पस्त हो गईं तो उनके लिए वित्तमंत्री आवास से पीने के लिए पानी की व्यवस्था कराई गई। मौके पर कैंपर मंगाकर महिलाओं के लिए पीने के पानी का इंतजाम कराया गया। वित्तमंत्री के सहयोगियों ने हड़ताली कर्मचारियों की प्रधान कमला से वित्तमंत्री की बात कराई। इसमें उन्हें बताया गया कि 24 फरवरी को सहकारिता मंत्री मनीष कुमार ग्रोवर से 10 बजे उनके कार्यालय में मिल सकती हैं और 11 बजे वह खुद मिलेंगे। वहीं वित्तमंत्री ने महिलाओं को संदेश भिजवाया कि उनकी पदाधिकारी यदि 22 और 23 फरवरी को यदि उनसे मिलना चंडीगढ़ आना चाहती हैं तो वह आ जाएं, उनके आने की व्यवस्था वह स्वयं करवा देंगे। इस पर महिलाओं ने निर्णय लिया कि वह चंडीगढ़ भी मंत्री से मिलने जाएंगी और रोहतक में भी मुलाकात करेंगी। जो उनकी मांग है उसे सरकार को मानना ही होगा।
विज्ञापन


सड़क पर लगा रहा जाम, स्कूल बसें उलझी रही
आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के हंगामे के चलते सड़क पर जाम लगा रहा। यहां कई स्कूल बसें उलझी रही। दोपहर स्कूल की छुट्टी के समय अधिकांश बसों में बच्चे जाम खुलने का इंतजार करते रहे। वहीं यातायात वन वे होने के चलते मानसरोवर पार्क से दिल्ली बाईपास तक जाम लगा रहा। पुलिस प्रशासन को जाम खुलवाने में कड़ी मशक्कत करनी पड़ी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें