फोटो सहित
भव्य होगा बाबा मस्त नाथ का वार्षिक स्मृति मेला : महंत बालकनाथ
रोहतक। बाबा मस्तनाथ मठ में 22 से 24 फरवरी तक वार्षिक बाबा मस्तनाथ स्मृति मेला का भव्य आयोजन होगा। फाल्गुन शुक्ल पक्ष की सप्तमी, अष्टमी एवं नवमी के दिन नाथ संप्रदाय में श्रद्धा रखने वाले श्रद्धालु बाबा मस्तनाथ की समाधि स्थल पर मत्था टेकेंगे।बाबा मस्त नाथ मठ अस्थल बोहर के महंत बालक नाथ योगी ने बताया कि बाबा मस्तनाथ मठ आदिकाल से ही तप स्थली रहा है। वहीं मेले के लिए तैयारियां पूरी हो चुकी हैं और व्यवस्था बनाए रखने के लिए संस्थान के अधिकारियों की जिम्मेदारी तय की गई है।