फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एएनएम-जीएनएम के छात्रों ने परीक्षा की मांग को लेकर किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
एएनएम-जीएनएम के छात्रों ने परीक्षा की मांग को लेकर किया प्रदर्शन
विज्ञापन

- भारी संख्या में मौजूद पुलिस बल ने उन्हें वित्त मंत्री के पास जाने से रोका
- प्रदर्शनकारियों के पास आकर मंत्री कार्यालय के प्रभारी ने लिया ज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक।
एएनएम-जीएनएम संघर्ष समिति ने शुक्रवार को पिछले डेढ़ साल से स्थगित परीक्षाओं को करवाने को लेकर प्रदर्शन किया। स्टूडेंट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (एसआईएफ) के बैनर तले मानसरोवर पार्क से वित्तमंत्री कैप्टन अभिमन्यु के कार्यालय तक प्रदर्शन करने का निर्णय लिया गया था। मौके पर पहुंची अलग-अलग थानों की पुलिस बल ने उन्हें डी पार्क के आगे जाने से रोक दिया। प्रदर्शनकारियों ने सरकार पर तानाशाही का आरोप लगाया।
जिला प्रधान गीता व जिला सचिव साहिल ने बताया की एएनएम व जीएनएम कीप्रथम, द्वितीय व तृतीय वर्ष की आखिरी परीक्षाएं अक्टूबर 2016 में हुई थीं। लेकिन वही परीक्षाएं अब दोबारा होनी थीं। इसी के साथ साथ 2016 के बैच की किसी भी वर्ष की परीक्षाएं अभी तक नहीं हुई हैं। इससे पहले दो दिन पूर्व हेल्थ विश्विद्यालय के वाइस-चांसलर को ज्ञापन भी सौंप चुके हैं। परंतु उचित करवाई न होने के कारण आज सभी विद्यार्थी मानसरोवर पार्क में एकत्रित होकर वित्त मंत्री हरियाणा के कार्यालय की तरफ जब नारेबाजी करते हुए ज्ञापन देने के लिए आगे बढ़े तो पुलिस प्रशासन ने लाठियों के बल पर प्रदर्शन को डी-पार्क पर रोका। इस बीच संगठन के प्रतिनिधियों की पुलिस प्रशासन से नोक-झोंक भी हुई। जिसके चलते पुलिस प्रशासन ने तीन विद्यार्थियों को हिरासत में ले लिया। इसके बावजूद सभी विद्यार्थियों ने नारेबाजी की और सड़क पर ही प्रदर्शन शुरू कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदर्शन को संबोधित करते हुए राज्य सचिव सुमित ने बताया की पिछले वर्ष से एएनएम परीक्षाएं नहीं हुई हैं। 2013 के बाद जब भी विद्यार्थियों ने एएनएम-जीएनएम कोर्स में दाखिला लिया तभी से कभी परीक्षाएं करवाने के लिए तो कभी परीक्षा परिणाम के लिए संघर्ष करना पड़ा है। इसके पश्चात विद्यार्थियों ने सहकारिता मंत्री हरियाणा और वित्त मंत्री हरियाणा के ऑफिस इंचार्ज को ज्ञापन सौंपा। इस दौरान जिला उप-प्रधान प्रवीण, राज्य उपाध्यक्ष सुरेंदर, राज्य सचिव मंडल सदस्य अर्जुन, राखी, मोनिका, पूजा, योगिनी, सनम, रिंकू, प्रियंका, श्वेता, भारती, गरिमा, ममता, सोनिया, रिंकू कुंडू आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें