पीजीआई से बाइक चुराई, अब दबोचा गया, साथी की तलाश
अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक। पुलिस ने बाइक चोरी करने के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी से चोरी की बाइक भी बरामद की गई है। आरोपी को शनिवार को कोर्ट में पेश किया गया। यहां से उसे जेल भेज दिया गया।
जवाहर नगर निवासी देवेंद्र ने 5 जून को पुलिस को शिकायत दी थी। इसमें बताया कि उनकी मां पीजीआई में दाखिल है। उसने एमएस ऑफिस के पास पार्किंग में अपनी बाइक खड़ी की थी। जब वह वापस आया तो बाइक किसी ने चोरी कर ली थी। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी। जांच के दौरान एएसआई अशोक ने एमडीयू कैंपस से एकता कॉलोनी निवासी अमित को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने बताया वह कुछ समय पहले एमडीयू के हास्टल में सफाई करता था। लेकिन फिलहाल बेरोजगार है। उसने अपने एक अन्य साथी के साथ मिलकर देवेंद्र की बाइक चोरी की थी। पुलिस ने बाइक को बरामद कर आरोपी के दोस्त की तलाश शुरू कर दी है।