फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गैंगरेप मामले का एक आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
गैंगरेप मामले का एक आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
बहल।
किशोरी से हुए गैंगरेप के मामले में पुलिस ने बहल के एक युवक को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार युवक को पुलिस ने अदालत में पेश कर तीन दिन के रिमांड पर लिया है। पुलिस आरोपित युवक से दूसरे आरोपियों तथा केस के बारे में पूछताछ करेगी।
गौरतलब है कि पीड़िता ने दिसंबर 2016 की वारदात को लेकर दिल्ली के चाणक्यपुरी थाने में बहल कस्बे के पांच युवकों के खिलाफ दुष्कर्म तथा अन्य धाराओं के तहत केस दर्ज करवाया था।
विज्ञापन

दिल्ली पुलिस ने मामले में जीरो एफआईआर दर्ज कर केस बहल पुलिस को सौंप दिया था। फिलहाल केस की जांच डीएसपी लोहारू के पास है। पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दे रही थी। इसी बीच नामजद पांच आरोपियों में से एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपित को शनिवार को अदालत में पेश कर तीन दिन के रिमांड पर लिया है।
विज्ञापन

जांच अधिकारी डीएसपी कुलदीप बेनीवाल ने बताया कि मामले में पांच आरोपितों में से एक आरोपी युवक रवि को गिरफ्तार कर उसे तीन दिन के रिमांड पर लिया गया है। वहीं, अन्य आरोपियों की तलाश जारी है। उन्होंने बताया कि पुलिस मामले की हर पहलू को ध्यान में रखकर गहराई से जांच कर रही है। मामले में दोषी को बख्शा नहीं जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें