फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

16 साल की किशोरी बालकुंज की 13 फीट की दीवार फांद कर प्रेमी के पास पहुंची

विज्ञापन
विज्ञापन
पश्चिम बंगाल से प्रेमी के साथ आई 16 साल की किशोरी बालकुंज की 13 फीट की दीवार फांद कर प्रेमी से मिलने बिलासपुर गांव पहुंच गई। उसे पकड़ने गए पुलिस और बाल कल्याण विभाग के अधिकारियों को किशोरी ने खूब छकाया। वह 40 फीट ऊंचे पेड़ पर चढ़ गई। पुलिस और अधिकारी दो घंटे तक उसे समझाते रहे। तब जाकर वह नीचे उतरी। पुलिस ने उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि किशोरी को दोबारा बालकुंज पहुंचा दिया गया है।
विज्ञापन

बालकुंज अधीक्षक सुखविंदर ने बताया कि पश्चिम बंगाल से किशोरी को लेकर एक युवक पंचकूला के बिलासपुर गांव में अपनी मौसी के पास आया था। वह पिछले 2 महीने से वहां पर लड़की के साथ रह रहा था। दो माह के बाद लड़की ने जैसे ही अपना मोबाइल ऑन किया तो उसकी लोकेशन पश्चिम बंगाल पुलिस के पास पहुंच गई। पश्चिम बंगाल पुलिस ने शहजादपुर पुलिस को संपर्क कर मामले से अवगत कराया। पश्चिम बंगाल में युवक के खिलाफ अपहरण का मामला दर्ज हुआ था। पुलिस ने मोबाइल लोकेशन के आधार पर पंचकूला के बिलासपुर गांव में मुर्गी फार्म में रह रहे प्रेमी युगल को 7 अगस्त को गिरफ्तार कर लिया। उसके बाद स्थानीय पुलिस ने पश्चिम बंगाल पुलिस को बताया कि दोनों उनके कब्जे में हैं। पश्चिम बंगाल पुलिस ने शहजादपुर पुलिस को बताया कि वह 19 अगस्त तक वहां पर पहुंच जाएंगे। पुलिस ने किशोरी को 8 अगस्त को बालकुंज छछरौली भेज दिया, जबकि युवक को जेल भेज दिया। जेल से छूटने के बाद प्रेमी बिलासपुर चला गया।
खाने में मांग रही मच्छी चावल
बालकुंज अधीक्षक ने बताया कि किशोरी बालकुंज में कर्मियों को बहुत परेशान कर रही थी। उसने खाना भी नहीं खाया। वह खाने में मछली और चावल की मांग कर रही थी, जो यहां पर उपलब्ध नहीं है। जैसे तैसे करके उसे खाना खिलाया गया। 14 अगस्त को शाम के 8:00 बजे बालकुंज की मेस में खाना खाने के लिए वह गई थी। उसने वहां पर खाना नहीं खाया और खाना अपनी प्लेट में लेकर कहने लगी कि वह कमरे में जाकर खाना खाएगी।
विज्ञापन

आंवले के पेड़ पर चढ़कर कूदी
इस दौरान वह बालकुंज में दीवार के साथ खड़े आंवले के पेड़ पर चढ़कर कुछ ही सेकेंड में दीवार फांद कर वहां से फरार हो गई और प्रेमी के पास बिलासपुर पहुंच गई। तब बालकुंज प्रशासन की तरफ से इसकी सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस और बालकुंज की टीम पंचकूला के बिलासपुर पहुंची। वहां पर उसको तलाश किया, लेकिन लड़की नहीं मिली। पुलिस और बालकुंज की टीम रात के समय खाली हाथ लौट आई।
40 फीट के सफेदे के पेड़ पर चढ़ी
छछरौली थाना एसएचओ ने बिलासपुर गांव जाकर पता किया, पर किशोरी वहां भी नहीं मिली। इसके 15 अगस्त को शाम के 5:00 बजे बालकुंज अधिकारियों की एक टीम उसी गांव में युवती को ढूंढने के लिए पहुंची तो देखा कि घर से करीब 100 मीटर की दूरी पर सफेदा के पेड़ पर युवती 40 फुट की ऊंचाई पर बैठी हुई है। टीम के एक कर्मचारी ने उसको कपड़ों से पहचान लिया।
दो घंटे बाद नीचे उतरी, फिर गन्ने के खेत में छिप गई
टीम के सदस्यों व पुलिस ने काफी उसे समझाया भी। इसके बाद उसने पेड़ से छलांग मारी और गन्ने के खेत में घुस गई। बाद में ग्रामीणों की मदद से उसे खेतों से पकड़ा। लड़की इस समय बालकुंज में है।
बालकुंज के अधिकारियों की शिकायत पर पुलिस ने कार्रवाई की है। पुलिस ने शिकायत पर लड़की बरामद कर ली है। वहीं लड़की के प्रेमी युवक को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। युवक को जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन

- मुकेश कुमार, प्रभारी थाना छछरौली।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें