फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सम-विषम का नियम तोड़ने पर 16 व्यापारियों के काटे 15,500 के चालान

विज्ञापन
विज्ञापन
बाजारों में लॉकडाउन के बीच छूट के पहले दिन सोमवार को अफरातफरी का माहौल रहा। अव्यवस्था को देखते हुए मंगलवार को नगर निगम आयुक्त प्रदीप गोदारा व एसडीएम राकेश सैनी बाजारों में उतर आए। झज्जर रोड से रेलवे रोड, भिवानी स्टैंड, शौरी मार्केट, किला रोड, दिल्ली गेट होते हुए गोहाना अड्डे तक करीब 10 किलोमीटर पैदल चले और व्यापारियों को समझाया कि सावधानी में ही सुरक्षा है। साथ ही निगम व पुलिस की टीम ने सम व विषम नियम का पालन न करने पर 16 व्यापारियों के 15 हजार 500 रुपये के चालान काटे। साथ ही चेतावनी दी कि बुधवार जो जिस दुकान के बाहर सामान मिलेगा उसे जब्त कर लिया जाएगा। साथ ही बिना नंबर खुली दुकान को सील कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

उपायुक्त कैप्टन मनोज कुमार ने कहा है कि महामारी अलर्ट-सुरक्षित हरियाणा के नाम पर सरकार द्वारा लगाई गई पाबंदियों के क्रियान्वयन में कोताही को सहन नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि आमजन की भलाई के लिए ही सरकार ने यह पाबंदियां लगाई है ताकि महामारी से निपटा जा सके। उन्होंने कहा कि यह पाबंदियों का ही परिणाम है कि अब कोरोना महामारी ढलान पर है लेकिन भविष्य में भी यह संक्रमण न फैले, इसी के उद्देश्य से ही सरकार ने पाबंदियां लगाई है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक नागरिक व दुकानदारों का ही नैतिक दायित्व बनता है कि वे सरकार द्वारा जारी नियमों का पालन करें और महामारी को काबू करने में प्रशासन का सहयोग करें। डीसी ने बताया कि प्रशासनिक अधिकारियों को स्पष्ट हिदायतें दी गई हैं कि वे पाबंदियों का क्रियान्वयन सुनिश्चित करें। अगर कोई व्यक्ति अथवा दुकानदार इनकी उल्लंघन करता है तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाए। इसके बाद निगम आयुक्त व एसडीएम पुलिस व निगम की टीम के साथ झज्जर रोड पर पहुंचे। दोनों तरफ के दुकानदारों को नियमों का पालन करने की हिदायत दी। वहां से होते हुए रेलवे रोड व शौरी मार्केट में गए। शौरी मार्केट में बिना मास्क लगाए कई व्यापारी दुकानों पर बैठे मिले। निगम की टीम ने ऐसे दुकानदारों का 500-500 रुपये का चालान किया। इसके अलावा सिटी पुलिस ने 12 तथा सब्जी मंडी पुलिस ने 5 चालान किए।
दुकानदारों पर लगाया 500-500 रुपये का जुर्माना
एसडीएम ने बताया कि गोहाना अड्डा स्थित दुकानदार संतलाल व किला रोड पर राजेश कुमार का 500 रुपये, इशू शर्मा का 1000 रुपये, अशोक का 1000 रुपये, सचिन का 500 रुपये, दीपक का 500 रुपये, अमित का 500 रुपये, जतिन का 500 रुपये, दीपक का 500 रुपये, शौरी मार्केट में हरकेश का 2000 रुपये, राजकुमार का 1000 रुपये, रेलवे रोड पर दिनेश का 5000 रुपये, नरेंद्र का 500 रुपये, राहुल का 500 रुपये व सचिन का 500 रुपये का चालान किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें