समाधान शिविर में बुधवार को 16 शिकायतें प्राप्त हुईं। जिला प्रशासन की ओर से समाधान शिविर की शिकायतों का त्वरित निदान सुनिश्चित किया जा रहा है।
अतिरिक्त उपायुक्त नरेंद्र कुमार ने समाधान शिविर में नागरिकों की शिकायतें सुनीं और मौके पर उपस्थित संबंधित विभागों के अधिकारियों को इन शिकायतों को यथाशीघ्र निपटारे के निर्देश दिए।
अतिरिक्त उपायुक्त नरेंद्र कुमार स्थानीय लघु सचिवालय स्थित सभागार में आयोजित समाधान शिविर में नागरिकों की शिकायतें सुन रहे थे। जिला विकास व पंचायत अधिकारी और अन्य संंबंधित विभागों के उच्चाधिकारी भी उपस्थित रहे। एडीसी ने कहा कि जिला प्रशासन की ओर से एक छत के नीचे नागरिकों की विभिन्न विभागों से संबंधित शिकायतों का यथाशीघ्र निदान किया जा रहा है। समाधान शिविर में संबंधित विभागों के उच्चाधिकारी मौके पर निपटारे के लिए आवश्यक कार्रवाई कर रहे हैं।