11सीटीके22...पुलिस लाइन में कानूनी जागरूकता स्टॉल पर जिला एवं सत्र न्यायाधीश नीरजा कुलवंत कलसन।
पुलिस लाइन में बुधवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की तरफ से कानूनी जागरूकता स्टॉल लगाया गया। यह जिला एवं सत्र न्यायाधीश सचिव नीरजा कुलवंत कलसन के मार्गदर्शन में लगाया गया। गीता जयंती महोत्सव के उपलक्ष्य में स्टॉल लगाया गया। इसमें आम जनता, स्कूल के विद्यार्थियों, विभिन्न विभागों ने भी जिला विधिक सेवा प्राधिकरण से मिलने वाले लाभों की जानकारी ली।
सचिव नीरजा कुलवंत कलसन ने बताया कि नालसा हेल्पलाइन नंबर 15100 पर फोन करके आप किसी भी समय कानूनी सहायता ले सकते हैं। और उन्होंने यह भी बताया कि 14 दिसंबर को जिला परिसर में नेशनल लोक अदालत का आयोजन किया जा रहा है। इसमें आप अपने लंबित मुकदमों को लोक अदालत में लगवा कर मौके पर फैसला करवा सकते हैं। उन्होंने यह भी बताया कि जिला विधिक सेवा प्राधिकरण में बच्चों को मानसिक और बौद्धिक विकलांगता वाले व्यक्तियों के लिए कानूनी सेवाएं देने के लिए अलग कमेटी का आयोजन किया गया है।