फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एमडीएस की प्रवेश परीक्षा में पीजीआईडीएस रोहतक की डॉ. गरिमा प्रथम

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। पोस्ट ग्रेजुएट इंस्टीट्यूट आफ डेंटल साइंस रोहतक की डॉ. गरिमा ने एमडीएस एम्स की प्रवेश परीक्षा में प्रथम स्थान हासिल किया है। बीडीएस डॉ. गरिमा की इस उपलब्धि पर कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. संजय तिवारी ने छात्रा को बधाई देते हुए कहा कि उनका कॉलेज उच्च गुणवत्ता की शिक्षा देता है। इसके चलते एक बार डेंटल कॉलेज का नाम फिर देशभर के डेंटल कॅालेजों में छा गया है। हर साल संस्थान के बीडीएस के डॉक्टर एम्स की एमडीएस प्रवेश परीक्षा में टॉप टेन में स्थान बनाते थे, लेकिन इस बार डॉक्टर गरिमा ने पहला स्थान प्राप्त किया है।
विज्ञापन

पीजीआईडीएस के प्राचार्य डॉ. संजय तिवारी ने बताया कि एम्स नई दिल्ली द्वारा 5 मई को देश के सभी एम्स से एमडीएस करने के इच्छुक डॉक्टरों के लिए तीन घंटे की प्रवेश परीक्षा आयोजित की थी। इस प्रवेश परीक्षा में बीडीएस करने वाली डॉ. गरिमा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। डॉ. गरिमा की इस उपलब्धि पर कुलपति डॉ. ओपी कालरा, कुलसचिव डॉ. एचके अग्रवाल, निदेशक डॉ. रोहतास कंवर यादव ने भी डॉ. गरिमा को बधाई दी। डॉ. हरनीत ने बताया कि डॉ. गरिमा ने अपनी इस उपलब्धि का श्रेय अपनी माता राज अरोड़ा, पिता कृष्ण कुमार अरोड़ा, प्राचार्य डॉ. संजय तिवारी, व अपने फैकल्टी सदस्यों को दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें