फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: रोहतक के 156 खिलाड़ी राज्यस्तरीय खेलों में दिखाएंगे दम

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। शिक्षा विभाग की ओर से आयोजित राज्य स्तरीय विद्यालय खेल प्रतियोगिताओं में रोहतक जिले की चयनित टीमें भाग लेने जा रही हैं। यह प्रतियोगिता 12 से 14 अक्तूबर तक जींद और गुरुग्राम में आयोजित की जाएगी। जींद में हैंडबॉल और खो-खो प्रतियोगिताएं (बालक एवं बालिका वर्ग) जबकि गुरुग्राम में नेटबॉल प्रतियोगिता (केवल बालक वर्ग) होगी।
विज्ञापन


मीडिया संयोजक डॉ. जनक राज ने बताया कि इन प्रतियोगिताओं में सभी आयु वर्ग अंडर-14, अंडर-17 और अंडर-19 के खिलाड़ी शामिल होंगे। रोहतक से कुल 156 खिलाड़ी राज्यस्तर पर हिस्सा लेंगे।
इनमें हैंडबॉल के 48 खिलाड़ी (24 बालक, 24 बालिका), खो-खो के 72 खिलाड़ी (36 बालक, 36 बालिका) और नेटबॉल के 36 खिलाड़ी (केवल बालक वर्ग) शामिल हैं। जिला सहायक शिक्षा अधिकारी (खेल) संजय मलिक ने बताया कि हरियाणा सरकार के परिवहन विभाग की ओर से खिलाड़ियों को 75 प्रतिशत बस किराया छूट दी गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें