फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: ग्रामीण बीपीएल परिवारों के बेरोजगारों को मिलेगी निशुल्क ट्रेनिंग

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। ग्रामीण बीपीएल परिवारों के बेरोजगार युवाओं को खरावड़ में फोटो फ्रेमिंग व स्क्रीन प्रिटिंग की निशुल्क ट्रेनिंग दी जाएगी। पंजाब नेशनल बैंक ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान के निदेशक मनजीत सिंह ने बताया कि यह ट्रेनिंग 10 दिन की होगी और ब्यूटी पार्लर की ट्रेनिंग 35 दिन की होगी।
विज्ञापन

इसमें केवल ग्रामीण बीपीएल परिवारों के बेरोजगार व्यक्ति ही रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं। इसमें यहां पर 9 से 5 बजे तक थ्योरी और प्रैक्टिकल समझाया और सिखाया जाएगा। प्रशिक्षण के दौरान सुबह-शाम की चाय और दोपहर का खाना भी यहीं पर दिया जाएगा।
ट्रेनिंग पूर्ण करने के बाद प्रमाण पत्र भी मिलेगा। इसके माध्यम से बैंक से लोन लेकर अपना खुद का काम शुरू किया जा सकता है। जो प्रशिक्षणार्थी 10 किलोमीटर दूर से आते है उनके लिए रहने की सुविधा भी संस्थान में की गई है। अगर किसी को रोजाना आने-जाने में परेशानी होती है तो पह यहां पर रहकर भी अपनी ट्रेनिंग कर सकते हैं। रजिस्ट्रेशन के लिए राशनकार्ड, पैन कार्ड, फैमिली आईडी, बैंक खाते की कॉपी, दसवीं पास की कॉपी और तीन पासपोर्ट साइज फोटो आवश्यक हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें