फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहले राउंड के अभ्यर्थियों को दाखिला पाने के लिए मिला 31 मई तक का समय, अभिभावकों के फोन पर आए एसएमएस

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। प्रदेश भर में नियम 134ए के तहत दाखिला प्रक्रिया चल रही है। इस दाखिला प्रक्रिया मेें शिक्षा विभाग की ओर से उन अभ्यर्थियों को एक और मौका दिया गया है जिनको पहली सूची में स्कूल अलॉट हो गए, परंतु किसी भी कारणवश दाखिला नहीं हो सका। ऐसे विद्यार्थियों को निदेशालय की ओर से आगामी 31 मई तक का समय दिया गया है। अब 31 मई के बाद से दूसरी सूची के लिए स्कूल सूची अपडेट करने की प्रक्रिया शुरू होगी। इसके लिए अभिभावकों के पास मैसेज तक पहुंच रहे हैं। वहीं, जिला शिक्षा अधिकारी परमेश्वरी हुड्डा का कहना है कि हमारे पास निदेशालय की ओर से कोई ई-मेल नहीं आई है। सोमवार को निदेशालय के अधिकारियों से वीडियो कॉन्फ्रेंस होनी है, उसी के बाद कुछ कहा जा सकता है। बता दें कि जिले के सभी स्कूलों ने पहली सूची के विद्यार्थियों को दाखिला देने के डाटा ऑनलाइन नहीं किया गया है। जिससे उन स्कूलों की रिक्त सीटों की सही जानकारी नहीं मिल पा रही है।
विज्ञापन

70 दिन बाद भी प्रक्रिया नहीं हुई पूरी
निजी स्कूलों में दाखिला पाने की प्रक्रिया मार्च महीने के मध्य से शुरू हुई थी और लगभग 70 दिन बाद भी यह प्रक्रिया पूरी नहीं हुई है। इस प्रक्रिया में उत्तीर्ण हुए विद्यार्थियों को एक मई को पहली सूची के विद्यार्थियों को स्कूल अलॉट किए गए थे। इसके बाद विभाग की ओर से हुई गलती को सुधारते हुए विभाग ने पहली सूची के विद्यार्थियों के लिए री-अलॉटमेंट की सूची जारी की गई। पहली सूची के विद्यार्थियों को विभाग की ओर से एक एसएमएस आया है। इस एसएमएस के अनुसार पहली सूची के विद्यार्थी अलॉट हुए स्कूल में 31 मई तक दाखिला ले सकते हैं।

दूसरी सूची में दाखिला पाने के लिए दिनभर वेबसाइट खंगालते रहे अभिभावक
शिक्षा निदेशालय की ओर से दाखिला प्रक्रिया का शेड्यूल बार-बार बदला जा रहा है। इससे अभिभावकों को परेशानी झेलनी पड़ रही है। रविवार को एक बार फिर से दाखिला प्रक्रिया का शेड्यूल में परिवर्तन किया गया। पिछले शेड्यूल के अनुसार अभ्यर्थियों को 26 व 27 मई के दो दिन दूसरी सूची के अभ्यर्थियों को स्कूलों की सूची अपडेट करने के लिए दिए गए थे। रविवार को अभिभावक दिन भर शिक्षा विभाग की वेबसाइट खंगालते रहे, परंतु यह वेबसाइट चली ही नहीं। फिर देर शाम अचानक से उनके मोबाइल पर एसएमएस आता है कि दूसरी सूची के लिए वे 31 मई के बाद से स्कूल अपडेट कर सकते हैं।
विज्ञापन



अभिभावकों के पास जो एसएमएस आए हैं। इस तरह की सूचनाएं अभिभावकों के पास ही आती हैं। हमारे पास तो ई-मेल आती हैं। हमारे पास अभी तक इस तरह की कोई अधिकारिक सूचना नहीं आई है। जब तक अधिकारिक सूचना नहीं हो हम इसे सच नहीं मान सकते। सोमवार को हमारी विभागीय अधिकारियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंस है। अभी तक जिले के सभी स्कूलों ने पहली सूची के दाखिलों का डाटा ऑनलाइन नहीं किया है। इससे रिक्त सीटों का सटीक जानकारी उपलब्ध नहीं हो पा रही है।
विज्ञापन

- परमेश्वरी हुड्डा, जिला शिक्षा अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें