फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हैलो... मैं कौन बनेगा करोड़पति से बोल रहा हूं, आपकी 25 लाख की लॉटरी लगी है

विज्ञापन
विज्ञापन
हैलो... मैं कौन बनेगा करोड़पति से बोल रहा हूं, आपकी 25 लाख की लॉटरी लगी है
विज्ञापन

बहादुरगढ़।
हैलो, मैं कौन बनेगा करोड़पति से बोल रहा हूं, आपकी 25 लाख की लॉटरी लगी है। पैसे लेने के लिए आपको एक दिन की छुट्टी लेनी पड़ेगी। व्हाट्सएप कॉल पर एक शातिर द्वारा दिए गए इस लॉटरी के लालच में एक व्यक्ति 60 हजार रुपये गंवा बैठा। अब वह रुपये वापसी के लिए पुलिस से गुहार लगा रहा है। उधर, सिटी पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। ठगी क ी ये वारदात जहांगीरपुरी (दिल्ली) के निवासी दीपक राय के साथ हुई है। दीपक बहादुरगढ़ के गांव रोहद स्थित सुपर सर्कल ऑटो लिमिटेड कंपनी में असिस्टेंट सुपरवाइजर है।
दरअसल, दीपक के पास 27 नवंबर की शाम करीब पांच बजे व्हाट्सएप पर एक कॉल आई। कॉलर ने कहा कि मैं केबीसी मुंबई से बोल रहा हूं, आपकी 25 लाख की लॉटरी लगी है। इसलिए रुपये लेने के लिए आपको एक दिन की छुट्टी करनी होगी। उक्त शातिर ने इस तरह बातें की कि दीपक उसकी बातों में आ गया। उसे अपने खाते की जानकारी दे दी और बुधवार को छुट्टी भी कर ली। बुधवार की सुबह फिर कॉल आई तो शातिर शख्स के कहने पर वह बहादुरगढ़ स्थित एचडीएफसी बैंक चला गया।
विज्ञापन

गरीबों की मदद के लिए 25 हजार निकलवाए
शातिर ने फोन पर दीपक से कहा कि अपने खाते से 25 हजार रुपये निकालो। ये रुपये केबीसी व अमिताभ बच्चन की तरफ से गरीब लोगों की मदद के लिए हैं। फिर उसने बैंक ऑफ बड़ौदा के एक अकाउंट की डिटेल भेजी, जिसमें ये रुपये डालने को कहा। कहे अनुसार दीपक ने 25 हजार रुपये डाल दिए। इसके बाद शातिर ने कहा कि आपको 35 हजार रुपये और देने होंगे। ये रुपये इंडियन ओवरसीज बैंक के अकाउंट में डलवा लिए। जब शातिर ने फिर से 75 हजार रुपये और डालने के लिए कहा तो दीपक को शंका हुई, लेकिन तब तक वह अपने 60 हजार रुपये गंवा जा चुका है। दीपक ने शातिर शख्स से रुपये वापसी की बात कही तो वह गलत तरीके से बोलने लगा। इसके बाद दीपक ने सिटी थाने में जाकर पुलिस को शिकायत दी। शिकायत के आधार पर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
कोलकाता, बिहार के खाते
दीपक ने बताया कि बैंक ऑफ बड़ौदा के जिस खाते में 25 हजार रुपये डलवाए गए, वो कोलकाता निवासी लक्ष्मी हरिजन के नाम से है। जबकि इंडियन ओवरसीज बैंक वाला खाता बिहार निवासी अरमान मुली के नाम से है। उसने दोनों खातों की जानकारी पुलिस को दे दी है।
नंबर आ रहे बंद
दीपक के मुताबिक, उसे 8930578060, 00923036245962 व 00923128700424 आदि नंबरों से व्हाट्सएप कॉल आई हैं। तीनों ही नंबर बंद आ रहे हैं, अब व्हाट्सएप कॉल भी नहीं जा रही।
विज्ञापन

की जा रही है जांच : एसएचओ
शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है, जल्द से जल्द वारदात को सुलझाने का प्रयास है। आम नागरिक भी जागरूक रहे, किसी के बहकावे या लालच में न आएं।
सुरेंद्र कुमार
-एसएचओ, सिटी थाना बहादुरगढ़
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें