फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डॉक्टर दवा लिखते हैं, लेकिन मरीज को देने के लिए कोई तैयार नहीं

विज्ञापन
विज्ञापन
डॉक्टर दवा लिखते हैं, लेकिन मरीज को देने के लिए कोई तैयार नहीं
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक। पीजीआईएमएस की सीआरएस ओपीडी में यूरोलॉजी के मरीज दवा न मिलने से परेशान रहे। मरीजों ने बताया कि डॉक्टर ने जांच कर ओपीडी कार्ड पर दवा तो लिख दी, लेकिन दवा की पर्ची बनाने वाला कोई नहीं था। इस संबंध में जब डॉक्टर को कहा गया तो उन्होंने कोई समाधान नहीं किया।
विज्ञापन

शुक्रवार को ओपीडी में जांच कराने गए गोबिंद, शिव, मंजू ने बताया कि डॉक्टर ने जांच कर ओपीडी कार्ड पर दवा लिख दी। इसके बाद उन्हें 227 नंबर कक्ष में भेजा गया कि जाकर पर्ची बनवा लो और संस्थान से मिलने वाली दवा ले लो। लेकिन पर्ची बनाने वाली सीट पर कोई नहीं मिला। इस पर डॉक्टर से शिकायत की गई तो उन्होंने कहा कि जाकर एमएस कार्यालय में इसकी शिकायत करो। नर्सों को कहा गया तो उन्होंने कहा कि यह काम उनका नहीं है, चाहे तो उनकी बदली करवा लो लेकिन पर्ची नहीं कटेगी। कुछ मरीजों ने बताया कि सामान्य दिनों में वहां एक व्यक्ति पर्ची काटता है। शुक्रवार को पर्ची काटने की सीट खाली रहने के चलते मरीजों को परेशानी झेलनी पड़ी। मरीजों ने बताया कि ओपीडी बंद होने के समय से पहले जब पर्ची काटने व्यक्ति आया तो दवा मिली, लेकिन इस दौरान कई मरीज बैरंग लौट चुके थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें