फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा रोडवेज कर्मियों का धरना 30 को

विज्ञापन
विज्ञापन
मांगों को समाधान नहीं हुआ तो डीएम कार्यालय के सामने धरना 30 को
विज्ञापन

रोहतक। हरियाणा रोडवेज संयुक्त कर्मचारी संघ डिपो कमेटी की बैठक सोमवार को उप प्रधान कृष्ण हुड्डा की अध्यक्षता में हुई। कर्मचारियों की मांगों को लेकर मंथन किया गया। वक्ताओं ने कहा कि कर्मचारियों की मांगों के प्रति सरकार बिल्कुल भी गंभीर नहीं है। बार-बार झूठे आश्वासन देकर धोखा किया जा रहा है। राज्य मुख्य संगठन सचिव कृष्ण सुहाग ने कहा कि किमी. स्कीम वाली पॉलिसी को सरकार तुरंत रद्द करे अन्यथा हरियाणा रोडवेज संयुक्त कर्मचारी संघ व जॉइंट एक्शन कमेटी हड़ताल के लिए बाध्य होगी। इसकी जिम्मेदारी राज्य सरकार की होगी। डिपो सचिव दीपक हुड्डा ने बताया कि मांगों का बातचीत के माध्यम से अगर समाधान नहीं किया गया तो 30 जुलाई को महाप्रबन्धक के कार्यालय के सामने सांकेतिक धरना दिया जाएगा। बैठक में विनोद खत्री, संदीप सिंघवा, महेन्द्र खेड़ी, पवन सांघी, धर्मबीर, कुलदीप डोभ, सुमित बल्हारा, मनोज, अनिल मोर आदि मौजूद थे।
विज्ञापन



लाला लाजपत राय की प्रतिमा को गंगाजल से अभिषेक कराया
रोहतक। टिकाणा बाबा सांवल शाह द्वारा चलाए जा रहे राष्ट्र देवो भव मिशन के तहत सोमवार को बाबा सुखाशाह व उनकी टीम ने गोहाना अड्डा स्थित लाला लाजपत राय की प्रतिमा साफ कर गंगाजल से अभिषेक कराया। इस अवसर पर बाबा सुखाशाह ने कहा कि लाला लाजपत राय जैसे क्त्रसंतिकारी वीरों की बदौलत ही हम आज खुली हवा में सांस ले रहे हैं। ऐसी महान विभूति की प्रतिमा को साफ करके हम धन्य हो गये। इस अवसर पर नंद कपूर, डॉ. अशोक मोहन, अमित ढ़ल, प्रधान विनोद सपड़ा, लवली दुआ, रॉकी सहगल, मोनू शर्मा, टीनू लूंबा, कुणाल बिड़लान, चिराग शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें