फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस लाइन में120 पुलिसकर्मियों ने कराई स्वास्थ्य की जांच

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रेस नोट
विज्ञापन


पुलिस लाइन में विशेष स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन
फोटो परिचय
एमए-5
पुलिस लाइन में आयोजित स्वास्थ्य शिविर में पहुंचे एसपी जशनदीप सिंह रंधावा।

---

पुलिस लाइन में 120 पुलिसकर्मियों ने कराई स्वास्थ्य की जांच
- एसपी व डीएसपी ने भी कराई जांच
- 10 को मिली लीवर संबंधी दिक्कत
अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक।
पुलिस लाइन में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें 120 पुलिसकर्मियों व अधिकारियों ने अपने स्वास्थ्य की जांच कराई। 10 को लीवर संबंधी परेशानी मिली। चिकित्सकों ने समय समय पर चेकअप कराने की सलाह भी दी।
विज्ञापन

पुलिस अस्पताल के फार्मेसिस्ट हरेंद्र सिंह ने बताया कि शिविर का शुभारंभ एसपी जशनदीप सिंह रंधावा ने किया। शिविर में ईसीजी से लेकर बीपी व शुगर की आधुनिक मशीनों की सहायता से जांच की गई। शिविर में डा. मनोज गोयल, डा. विनोद सिंघला, डा. सत्येंद्र राठी व उनकी टीम ने भाग लिया है। चिकित्सकों ने जवानों को स्वस्थ रहने के तरीकों के बारे में अवगत कराया। कहा कि हमें नियमित रुप से अपने स्वास्थ्य की जांच करानी चाहिए। समय पर भोजन खाना चाहिए। तली व बाजार की बनी वस्तुओं से परहेज करें। लिवर को स्वस्थ रखने के लिए हमें अपने खान-पान में सुधार लाना चाहिए। मौके पर डीएसपी डा. रविंद्र कुमार, गजेंद्र सिंह भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें