फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अरुणा रानी ने समर कैंप में छात्रों को सिखाई गायन की बारीकियां

विज्ञापन
विज्ञापन
अरुणा रानी ने समर कैंप में छात्रों को सिखाई गायन की बारीकियां
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक। विद्यालय शिक्षा निदेशालय ने गर्मी की छुट्टियों में विद्यार्थियों में कला के प्रति रुचि पैदा करने के लिए समर कैंप का आयोजन किया है। कैंप में जिले के ग्यारह स्कूलों का चयन किया गया था। इन स्कूलों में से एक कैंप राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मदीना में भी लगा। इस कैंप का आयोजन एक से पांच जून तक किया गया है। विद्यालय की प्रधानाचार्या सविता रानी ने बताया कि इस कैंप में विद्यालय के छठी से आठवीं तक के बच्चों का एक समूह व नौवीं से बारहवीं तक के बच्चों का एक समूह था। कैंप के अंतिम दिन कला एवं सास्कृतिक विभाग चंडीगढ़ से आई गायक कलाकार अरुणा रानी ने बच्चों को गायन की बारीकियां समझाई। उन्होंने राष्ट्रगान, राष्ट्रगीत, सरस्वती वंदना व स्वागत गान, देशभक्ति गाने व रागनियां गाकर बच्चों को सुनाई।
इस अवसर पर प्रधानाचार्या सविता रानी के साथ अजीत कौर , राजेश, रेखा रानी, रीटा, सुनील, अनिता, सुरेंद्र कुमार ्मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें