फोटो परिचय एमए- 1 व 2 : रेलवे रोड पर जाम में फं से वाहन।
--
रेलवे रोड पर अतिक्रमण के चलते दो घंटे तक लगा रहा जाम
आए दिन बनी रहती है जाम स्थिति, वाहन चालकों को करना पड़ता है परेशानी का सामना
अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक।
रेलवे रोड पर अतिक्रमण के चलते दो घंट तक जाम लगा रहा। आए दिन रोड पर जाम लगने को लेकर वाहन चालकों में आक्रोश है। दैनिक रेल यात्री संघ ने भी विभागीय अधिकारियों को इस संबंध में पत्र भेजा है।
दैनिक रेल यात्री संघ रोहतक व दिल्ली के प्रवक्ता सतपाल सिंह हाडा, पवन कुमार ने डीसी को पत्र भेजा है। जिसमें कहा गया है कि रेलवे रोड पर सड़क के दोनों ओर कुछ दुकानदारों ने अपना सामान रखकर अतिक्रमण किया हुआ है। जिसके कारण आए दिन जाम की स्थिति बनती है। शनिवार को भी रोड पर दिनभर जाम लगा रहा। जाम खुलवाने के लिए यहां पर पुलिस भी तैनात नहीं रहती है। शिकायत के बावजूद समस्या का समाधान नहीं किया जा रहा है। अतिक्रमण हटवाने तथा लगने वाले जाम से निजात दिलाने की गुहार लगाई है। पूर्व में कई बार लोगों को जाम की समस्या से निजात दिलाने के लिए अभियान चलाया गया मगर जाम से निजात मिलती नजर नहीं आ रही है।