हुड्डा ने आने शहर को दिए 25 तोहफे, खट्टर ने सिर्फ दो
- एक ही शहर से होने के बाद अपने शहर रोहतक के विकास में देने को मिला फर्क
अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक।
हरियाणा की राजनीतिक राजधानी रोहतक की जनता को बीते चार वर्ष से राज्य के बजट में कुछ हासिल नहीं हुआ है। यह हालात तब हैं कि जब भाजपा शासित राज्य के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर रोहतक से ही ताल्लुक रखते हैं। रोहतक के लोगों की मानें तो उन्हें अपने मुख्यमंत्री से निराशा ही मिली है, इसके साथ ही रोहतक से ही कांग्रेस के मुख्यमंत्री रहे भूपेंद्र सिंह हुड्डा की सरकार के साथ वर्तमान सरकार की तुलना शुरू हो गई है। असल में, दोनों ही मुख्यमंत्री रोहतक के रहने वाले हैं, भूपेंद्र सिंह हुड्डा गांव सांघी से हैं तो मनोहर लाल खट्टर गांव बनियानी के रहने वाले हैं। लोगों के मुताबिक हुड्ड ने हर बजट में अपने शहर रोहतक को कुछ न कुछ दिया, जिसके लिए उन्हें आलोचना का भी शिकार होना पड़ा, वहीं खट्टर ने अपने शासन काल में आए बजट में रोहतक की पूरी तरह से अनदेखी की है। आंकड़े भी कुछ यही करते हैं।
मनोहर लाल खट्टर की सरकार ने शुक्रवार को अपना चौथा बजट पेश किया, जिसमें रोहतक के हाथ नागरिक अस्पताल और आईटीआई (महिला) अपग्रेडशन ही आया है। अगर भूपेंद्र सिंह हुड्डा के कार्यकाल खत्म होने से पिछले चार वर्षों के बजट की घोषणाओं को ही ले लें तो आंकड़े चौंकाने वाले हैं। राज्य के बजट में वर्ष 2011 से 2014 तक रोहतक के लिए 25 घोषणाएं की गईं। मनोहर लाल खट्टर के कार्यकाल को देखें तो वर्ष 2015 से 2018 तक बजट में महज छह घोषणाएं ही हैं, इनमें सुनारिया में फोरेंसिक लैबोरेटरी की घोषणा ही नई रही, बाकी घोषणाओं में कांग्र्रेस सरकार में रोहतक-महम-हांसी रेल लाइन को आगे बढ़ाने के साथ नागरिक अस्पताल और आईटीआई (महिला) अपग्रेडशन ही है।
- भूपेंद्र सिंह हुड्डा सरकार के दौरान की गईं घोषणाएं
वर्ष 2011-2012
1. 400केवीए सबस्टेशन कबूलपुर
2. 10 एमएलडी क्षमता का सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट
3. नए सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्योगों को रोहतक में लगाया जाना
4. आईएमटी रोहतक
5. ड्राइविंग ट्रेनिंग एंड रिसर्च इंस्टीट्यूट
6. पोस्ट ग्रेजुएट इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेस का अपग्रेडेशन
7. पैरा मेडिकल एजुकेशन इंस्टीट्यूट
8. स्टेट इंस्टीट्यूट ऑफ रिहैबलिटेशन, ट्रेनिंग एंड रिचर्स
वर्ष 2012-13
1. किसान मॉडल स्कूल
2. इंडस्ट्रीयल ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट
3. पीजीआई में मदर चाइल्ड अस्पताल, ट्रॉमा सेंटर
वर्ष 2013-14
1. सिंचाई के लिए पानी इकठ्ठा करने को वॉटर बॉडीज डेवलपमेंट
2. नेशनल वोकेशनल एजुकेशन क्वालीफिकेशन फ्रेमवर्क स्कूल्र
3. इंस्टीट्यूट फॉर ट्रेनिंग फॉर ट्रेनर्स
4. रोहतक को स्लम फ्री करने की घोषणा
5. पंडित बीडी शर्मा यूनिवर्सिटी ऑफ हेल्थ साइंसेस रोहतक के लिए तीन सौ करोड़
वर्ष 2014-15
1. केंद्र के सहयोग से आईएमटी में टेकभनोलॉजी सेंटर
2. आईएमटी रोहतक का विकास
3. पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर राजीव आवास योजना
4. पानीपत-गोहाना-रोहतक-झज्जर मार्ग को फोर लेन करना
5. रोहतक-जींद-नरवाना-पंजाब हाईवे निर्माण
6. रोहतक-हिसार मार्ग को फोर लेन करना
7. रेवाड़ी-झज्जर-रोहतक रेलवे लाइन
8. रोहतक-महम-हासी रेलवे लाइन
9. आईएमएम रोहतक का विस्तार
-----
मनोहर लाल खट्टर सरकार में रोहतक के लिए हुई घोषणाएं
वर्ष 2015-16
कुछ भी नहीं
वर्ष 2016-17
1. रोहतक समेत छह जिलों के लिए डिस्ट्रिक्ट इरिगेशन प्लान के तहत 291 करोड़ (वर्ष 2013-14 की सिंचाई के लिए पानी इकठ्ठा करने को वॉटर बॉडीज डेवलपमेंट की घोषणा को ही आगे बढ़ाया )
2. सुनारिया में फोरेंसिक लैबोरेटरी
3. रोहतक-महम-हांसी रेलवे लाइन के लिए भूमि अधिग्रहण (वर्ष 2014-15 की रोहतक-महम-हासी रेलवे लाइन घोषणा को ही आगे बढ़ाया)
वर्ष 2017-18
1. वर्ष 2014-15 की रोहतक-महम-हासी रेलवे लाइन घोषणा को ही आगे बढ़ाया
वर्ष 2018-19
1. रोहतक के हाथ नागरिक अस्पताल और आईटीआई (महिला) अपग्रेडशन