फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

40 कुंडीमार पकड़े, 10 लाख का जुर्माना लगाया

विज्ञापन
विज्ञापन
40 कुंडीमार पकड़े, 10 लाख का जुर्माना लगाया
विज्ञापन

चरखी दादरी।
एक्सईएन की स्पेशल टीम ने बुधवार को शहर व ग्रामीण क्षेत्रों में छापामारी कर 40 उपभोक्ताओं को कुंडी मारकर बिजली चोरी करते पकड़ा। इन उपभोक्ताओं पर निगम ने करीब 10 लाख रुपये का जुर्माना ठोंका है। 24 घंटे में जुर्माना राशि की अदायगी नहीं करने पर इनके खिलाफ रेवाड़ी में एफआईआर भी दर्ज कराई जाएगी।
विज्ञापन

बिजली निगम के कार्यकारी अभियंता भागीरथ के नेतृत्व में टीम ने बिजली चोरी रोकने के लिए शहर व साथ लगते गांवों घिकाड़ा व चरखी में में बिजली चोरी रोकने के लिए छापामारी की। इस दौरान 40 उपभोक्ताओं को बिजली की चोरी करते पकड़ा। इन बिजली चोरों पर 10 लाख का जुर्माना लगाया गया है। इसे लेकर उपभोक्ताओं में हड़कंप मचा रहा। बिजली निगम की टीम ने गलियों में लगे पोल व मीटर के जरिए घरों तक पहुंचने वाली तारों की चेकिंग की और घरों के सामने पोल पर लगे मीटरों की भी गड़बड़ी की आशंका को लेकर जांच की। बिजली निगम एसडीओ विक्रम परमार ने बताया कि टीम ने गांव घिकाड़ा व चरखी में भी औचक छापामारी की। इस दौरान टीम ने मीटरों व तारों की जांच की। उन्होंने बताया कि टीम ने शहर के अलावा गांव चरखी व घिकाड़ा से 40 मामले बिजली चोरी के पकड़े हैं। एसडीओ ने बताया कि मौके से बिजली चोरी के सुबूत के तौर पर फोटो भी लिए गए हैं। एसडीओ ने बताया कि बिजली चोरी में पकड़े जाने पर उपभोक्ताओं को 48 घंटे का समय जुर्माना राशि जमा करने के लिए दिया जाता है। टीम में एसडीओ जयप्रकाश घणघस,एसडीओ अमनदीप,एसडीओ विजेंद्र ङ्क्षसह, जेई रामौतार, जेई प्रवीन, जेई अनिल विज, जेई सचिन व फोरमैन सीताराम शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें