फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरोपियों की गिरफ्तारी न होने पर किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
आरोपियों की गिरफ्तारी न होने पर किया प्रदर्शन
विज्ञापन

भिवानी
बडेसरा गांव में हुए डबल मर्डर मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी न होने के विरोध में परिजनों और ग्रामीणों ने जयहिंद मंच के साथ मिलकर शहर में रोष मार्च निकाला। बाद में सीटीएम को ज्ञापन सौंपकर मांग की कि सोमवार तक आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया गया तो वे आमरण अनशन शुरू कर देंगे।
शुक्रवार सुबह मृतकों के परिजन, गांव के लोग व जयहिंद मंच के पदाधिकारी व कार्यकर्ता नेहरू पार्क में जमा हुए। इसके बाद जुलूस के रूप रोष जताते हुए हांसी गेट, पुराना बस अड्डा होते हुए लघु सचिवालय पहुंचे। मृतक बलजीत के बेटे विकास बड़ेसरा ने बताया कि डबल मर्ड में 54 लोग नामजद हैं। पुलिस अभी तक केवल सात लोगों को गिरफ्तार कर सकी। 47 आरोपी पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं। हत्याकांड के बाद प्रशासन ने सात दिन के भीतर आर्म लाइसेंस बनवाने का वादा किया था, लेकिन आज तक नहीं बना। पुलिस के डीएसपी ने जानबूझकर एक्शन नहीं लिया। अब यदि उनके साथ कुछ अनहोनी हुई तो डीएसपी जिम्मेदार होंगे। विकास ने बताया कि सोमवार तक उनकी मांग नहीं मानी तो वे आमरण अनशन पर बैठेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंच कि महिला प्रदेशाध्यक्ष राजकौशिक ने कहा कि यदि सही समय पर प्रशासन द्वारा उचित निर्णय नहीं लिया गया तो तनाव के इस माहौल में कुछ और लोगों के घायल व हत्या होने की आशंका है। इस अवसर पर विनोद गौतम, राजकौशिक, अरविंद शर्मा, बिट्टू सरपंच, रामअवतार देवसर, संजय, अमित, रामचंद्र तिवारी, संदीप कौशिक, माधव कौशिक, सुमन शर्मा, पूनम, कौशल्या, जितेंद्र सिंह, ललित शर्मा, कंचन, सतबीर, धर्मेंद्र, विकास मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें