ग्राम पंचायत ने होनहार खिलाड़ियों को किया सम्मानित
चरखी दादरी।
गांव कमोद में शुक्रवार को कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसकी अध्यक्षता सरपंच सुदर्शन ने की। इस अवसर पर महाराष्ट्र के औरंगाबाद में पदक जीतने वाले खिलाड़ियों को सम्मानित किया। इन खिलाड़ियों ने महाराष्ट्र के औरंगाबाद में 19 से 30 अगस्त तक आयोजित फोर्थ स्टूडेंट ओलंपिक नेशनल गेम्स 2017-18 की कबड्डी प्रतियोगिता में रजत और कांस्य पदक हासिल किया था।
इनमें से प्रदेश की लड़कियों की अंडर-14 आयुवर्ग में गांव कमोद की छह बेटियां ने रजत प्राप्त और लड़कों की टीम में कमोद के पांच युवकों ने कांस्य पदक प्राप्त किया। इसके अलावा इन खेलों के अंडर-12 आयुवर्ग में गांव निवासी तमन्ना ने गोल्ड मेडल प्राप्त किया। सरपंच सहित ग्राम पंचायत सदस्यों व ग्रामीणों ने विजेता खिलाड़ियों को जीत की बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर पीटीआई जिले सिंह, आनंद, नसीब, राजरूप यादव, राजेश लांबा, मनोज, अनिल फौगाट, सुरेन्द्र, हरिप्रकाश चाहार, विक्की नाडा, कोच सिवेंद्र फौगाट आदि व्यक्ति उपस्थित थे।