फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीसी ने किया शहर के जलभराव वाले क्षेत्रों का निरीक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
डीसी ने किया शहर के जलभराव वाले क्षेत्रों का निरीक्षण
विज्ञापन

भिवानी।
डीसी डॉ. अंशज सिंह ने बृहस्पतिवार रात विभिन्न विभागों के अधिकारियों को साथ शहर का निरीक्षण किया और पानी निकासी के किए गए प्रबंधों का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने हांसी गेट, घंटाघर, दिनोद गेट क्षेत्र, देवसर चुंगी डिस्पोजल, जोगीवाला मंदिर क्षेत्र, अनाज मंडी चौक, शिव नगर, कन्हीराम अस्पताल क्षेत्र, पतराम गेट, रोहतक गेट क्षेत्र, विकास नगर, पुराना हाऊसिंग बोर्ड, भगत सिंह चौक, सेक्टरों आदि क्षेत्रों का दौरा किया। इसके बाद उन्होंने अधिकारियों को पानी की निकासी की बेहतर व्यवस्था करने के निर्देश दिए।
जानकारी के अनुसार बृहस्पतिवार सुबह शहर में 103 एमएम बारिश से शहर में जलभराव हो गया था। सभी मुख्य मार्गों पर तीन से चार फुट तक पानी भर गया था तो शिव नगर, पुराना हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी, विकास नगर में सड़कों और गलियों में पानी भरने से स्थिति गंभीर हो गई थी। इसलिए उपायुक्त अंशज सिंह ने वीरवार आधी रात तक अधिकारियों के साथ शहर का निरीक्षण किया। उन्होंने नगराधीश महेश कुमार के साथ जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग द्वारा पानी निकासी के लिए किए गए प्रबंधों का जायजा लिया। उपायुक्त ने निर्देश दिए कि जलभराव वाले क्षेत्रों में पानी निकासी के और अधिक पुख्ता प्रबंध किए जाएं ताकि लोगों को परेशानी न हो।
विज्ञापन

इस दौरान उन्होंने उन्होंने विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए पानी निकासी के पुख्ता प्रबंध किए जाएं ताकि बारिश के दौरान पानी की निकासी जल्द से जल्द हो। उन्होंने कहा कि पंपसेटों व डिस्पोजल पर बिजली आपूर्ति बाधित न हो ताकि पानी निकासी नियमित रूप से चलती रहे। उन्होंने बरसाती पानी के निकासी के लिए बने नालों की सफाई भी नियमित रूप से हो।
विज्ञापन

बरसाती पानी से निपटने के लिए बने मास्टर प्लान
उपायुक्त ने बरसाती पानी से निपटने के लिए अधिकारियों को एक मास्टर प्लान तैयार करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्रशासन का हर संभव प्रयास रहेगा कि लोगों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें