फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नारनौल डिविजन को मिला 350 क्यूसेक पानी

विज्ञापन
विज्ञापन
नारनौल डिविजन को मिला 350 क्यूसेक पानी
विज्ञापन

नांगल चौधरी। निर्धारित शेड्यूल के अनुसार जिले का जल वितरण टर्न आरंभ हो चुका है। 12 जुलाई की शाम पांच बजे लहरोदा पंप हाउस पर 350 क्यूसेक पानी पहुंच चुका है। पूरा पानी मिलने और डिमांड कम होने से सप्लाई टेल तक पहुंचने के आसार हैं।
दक्षिण हरियाणा में भूजल स्तर तेजी से गिर रहा है। जिले के नांगल चौधरी, निजामपुर, कनीना ब्लॉक में करीब 1500 फीट गहराई में जलस्रोत मिलते हैं। पेयजल संकट उत्पन्न होने पर नांगल चौधरी, निजामपुर ब्लॉक को डार्कजोन घोषित कर दिया है। ग्रामीणों की पेयजल और फसल सिंचाई व्यवस्था नहरी पानी पर निर्भर है। आपूर्ति को लेकर विभाग जिले के लिए 700 क्यूसेक पानी की डिमांड भेजते हैं। इसमें से 350 क्यूसेक नारनौल डिविजन का हिस्सा है। विभिन्न कारणों के चलते जिले को पूरा पानी नहीं मिल पाता। इस बार विभाग ने 350 क्यूसेक पानी की डिमांड भेजी थी। 12 जुलाई की शाम नारनौल डिविजन में 350 क्सूसेक पानी पहुंच गया। शुक्रवार सुबह नोलपुर डिस्ट्रीब्यूटरी के पंप हाउस-1 से 120 क्यूसेक की लिफ्टिंग शुरू हो चुकी है।
विज्ञापन

नहरी फीडरों की बिजली सप्लाई दुरुस्त
बिजली निगम के एसडीओ हनुमान यादव ने बताया कि पिछले पखवाड़े अंधड़ के चलते नांगल चौधरी सब डिविजन में करीब 490 खंबे टूट गए थे। विभिन्न नहरी फीडरों की सप्लाई ठप हो गई थी। प्राथमिकता के आधार पर नहरी फीडरों की रिपेयर करवाई गई है।
विज्ञापन

पानी की कमी नहीं रहेगी
विभाग के कनिष्ठ अभियंता अरुण कुमार ने बताया कि फसल सिंचाई का दबाव नहीं रहा। करीब 50 दिन नहरों में पानी रहेगा। इससे टेल तक सप्लाई पहुंचने की संभावना है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें