फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुकान का ताला तोड़कर नकदी और सामान चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
दुकान का ताला तोड़कर नकदी और सामान चोरी
विज्ञापन

नारनौल। समीप बहरोड़ चौक पर अज्ञात चोरों ने शुक्रवार रात को एक साइबर कैफे की दुकान को अपना निशाना बनाया। चोरों ने दुकान से लाखों रुपये के सामान तथा 20 हजार रुपये की नकदी भी चुरा ले गए। शहर के मुख्य चौक पर हुई चोरी के बाद व्यापारियों में दहशत का माहौल है। पुलिस ने सूचना मिलने के बाद मौका मुआयना कर जांच शुरू कर दी है।
साइबर कैफे संचालक मोहल्ला माली टिब्बा निवासी मनीष कुमार सैनी ने बताया कि उसके चाचा रतनलाल सैनी की बहरोड़ चौक पर सब्जी एवं फलों की दुकान है। इसी दुकान में पार्टीशन बनाकर उसने प्रभु साइबर कैफे खोला हुआ है। चाचा रतनलाल 11 बजे बाद दुकान बंद कर घर चले गए थे। चोरों ने पीछे से सब्जी एवं फल की दुकान के ताले तोड़ कर साइबर कैफे लाखों रुपये के सामान पर हाथ साफ कर दिया। वहीं सब्जी एवं फलों की दुकान में रखा चाचा का मोबाइल फोन चुरा लिया।
विज्ञापन

शनिवार सुबह जब रतनलाल दुकान पर पहुंचे तो ताले एवं पार्टीशन टूटे पड़े थे। इसकी सूचना पुलिस को दी गई, जिस पर अस्पताल चौकी से इंचार्ज गोविंद मौके पर पहुंच कर कार्रवाई शुरू कर दी।
विज्ञापन


चालाकी से दिया घटना को अंजाम
चोरों ने मेन चौक होने के कारण घटना को बड़ी चालाकी से अंजाम दिया है। पीड़ित जब दुकान पर आया तो देखा की सब्जी की दुकान का तिरपाल आगे गिरा हुआ है। तिरपाल के कारण पूरी दुकान ढक गई तथा उसका शटर आदि दिखाई नहीं दिया। इससे प्रतीत होता है कि तिरपाल के ढंकने के बाद चोरों ने ताला तोड़कर चोरी की।
यह सामान हुआ चोरी
चोरों ने दुकान से 20 हजार रुपये नकद, एक कंप्यूटर सेट, एक कलर प्रिंटर, इनवर्टर, बैटरी, एक ब्लैक एंड व्हाइट प्रिंटर व मोबाइल फोन चुरा ले गए।
पुलिस ने मौका मुआयना करने बाद चोरी का मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। जल्द ही चोरों का पता लगा लिया जाएगा। -गोविंद, चौकी प्रभारी अस्पताल चौकी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें