फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैब्रे डांस के शौक ने चाचा-भतीजे को बना दिया चोर

विज्ञापन
विज्ञापन
कैब्रे डांस के शौक ने चाचा-भतीजे को बना दिया चोर
विज्ञापन

भिवानी। गुरुग्राम के क्लब में जाकर कैब्रे डांस देखने के शौक ने चाचा-भतीजे को चोर बना दिया। एंटी व्हीकल थेफ्ट टीम ने सूचना के आधार पर एक आरोपी को काबू कर लिया है जबकि उसका चाचा अभी फरार है। पुलिस ने आरोपी से चोरी किए गए गहने व नकदी भी बरामद किए हैं।
एंटी व्हीकल थेफ्ट के हेडकांस्टेबल नरेश कुमार को देर शाम बुधवार को गुप्त सूचना मिली कि एक युवक संदिग्ध हालत में बस स्टैंड के सामने पेट्रोल पंप पर खड़ा है। इसके बाद नरेश ने अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और युवक को काबू कर पूछताछ शुरू की। पूछताछ में आरोपी युवक की पहचान निनान वासी दीपक के रूप में हुई।
विज्ञापन

एंटी व्हीकल थेफ्ट इंचार्ज कृष्ण मलिक ने बताया कि जब काबू किए गए युवक दीपक से गहनता से पूछताछ की गई तो उसने बताया कि वह अपने चाचा बबलू के साथ मिलकर अपने ही गांव में रात को घरों में चोरी करता है। साथ ही रात को घरों की छतों या बाहर सो रहे लोगों की जेब से भी चोरी करते थे। चोरी किए जेवरों को बेचकर गुरुग्राम जाकर क्लबों में कैब्रे डांस देखते और बाकी पैसा शराब पीकर उड़ा देते हैं। दीपक ने बताया कि उसने चाचा के साथ मिलकर एक-दो जुलाई की रात गांव के मनोज के घर से 57 हजार रुपये व सोने के जेवर व एक अन्य घर से साढ़े चार हजार रुपये चोरी की है।
विज्ञापन

पुलिस ने बताया कि फरार आरोपी बबलू भी आपराधिक प्रवृत्ति का है और तीन शादियां कर रखी है। तीनों पत्नियों को अलग-अलग स्थानों पर रखता है। फिलहाल पुलिस ने दीपक से 20 हजार रुपये, करीब 60 हजार रुपये कीमत की दो तोले की सोने की चैन, सोने के टॉपस, चांदी के कुंडल बरामद किए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें