फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आवास के आवेदन के लिए पहुंचे 600 लोग, धक्का-मुक्की

विज्ञापन
विज्ञापन
आवास के आवेदन के लिए पहुंचे 600 लोग, धक्का-मुक्की
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
यमुनानगर। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत नगर निगम के अंतर्गत कराए जा रहे वार्ड वाइज सर्वे में शुक्रवार को बदइंतजामी हावी रही। अव्यवस्थाओं से अधिकांश लाभार्थियों के आवेदन ही नहीं जाम हो पाए तो भीषण गर्मी की वजह से एक वृद्धा बेहोश तक हो गई। इससे पहले वार्ड नंबर-16 में भी इसी तरह की स्थिति बनी थी, मगर प्रशासन ने कोई सबक नहीं लिया।
इधर, पब्लिक का कहना है कि, ठेकेदार की ओर से सिर्फ दो कर्मचारियों को जिम्मेदारी दी गई थी। इसीसे वे फार्म नहीं भर पाए। गुरुवार से वार्ड नंबर-17 में कैंप के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल में आवास के लिए शुक्रवार को अंतिम दिन तकरीबन 600 लोग पहुंच गए। इधर, दोपहर बाद तक करीब दो सौ लोगों के ही फार्म जमा हो पाए, बाकी का या तो नंबर नहीं आया या औपचारिकताओं में ही समय बीत गया।
विज्ञापन

ये है मामला
बता दें कि नगर निगम यमुनानगर-जगाधरी के अंतर्गत 20 वार्ड हैं। इनमें प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत आवेदन करने के इच्छुक लोगों को निगम कार्यालय न आना पड़े, इसके लिए ठेकेदार की ओर से वार्ड वाइज सर्वे कराया जा रहा है। इसके लिए हर वार्ड में लोगों से दो दिन तक फार्म भराने थे और दस्तावेज लेने थे। इसी कड़ी में गुरुवार से वार्ड नंबर-17 में कैंप के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल में सर्वे कार्य शुरू हुआ था। इसमें वार्ड के लोगों से आवेदन फार्म और अन्य दस्तावेज जमा करने को सिर्फ दो कर्मचारी नियुक्त किए गए थे। इसी कारण पहले दिन काफी लोग आवेदन करने से वंचित रह गए। अब शुक्रवार को इसके लिए अंतिम दिन होने की जानकारी लगते ही वार्ड से करीब 600 लोग आवेदन करने पहुंच गए। मौके पर दो कर्मचारियों को देख हर कोई अपना नंबर पहले लगाने की होड़ में लग गया। इससे दिनभर धक्कामुक्की होती रही। सुबह दस बजे से शाम चार बजे तक लोगों के फार्म लिए गए, हालांकि करीब दो सौ लोगों के ही फार्म लिए जा सके। कई टेबल तक पहुंच ही नहीं सके तो कइयों की फाइल औचारिकताओं में ही लटकी रह गईं।
गर्मी में न पंखा न पेयजल का इंतजाम
आवेदन भरने आए लोगों ने कहा कि वार्ड में सर्वे कार्य के लिए सिर्फ दो कर्मचारी भेजे गए, जो क्षेत्र और आवेदकों की संख्या की तुलना में काफी कम है। उन्होंने कहा कि मौके पर प्रशासन की ओर से कोई इंतजाम नहीं किया गया था। आवेदन करने आए लोगों को कतारबद्ध कर फार्म लेने की व्यवस्था न हो पाने से, पहले नंबर लगाने को लेकर बार-बार धक्कामुक्की हुई। इसके अलावा लोगों के बैठने, गर्मी से राहत के लिए पंखे और पेयजल जैसी कोई सुविधा नहीं थी।
आवेदन की तारीख बढ़ाई जाय: सुबह नौ बजे से यहां आई जोड़िया निवासी 70 वर्षीय लक्ष्मी देवी दोपहर के वक्त चक्कर खाकर गिर गई। उन्होंने बताया कि कल भी नौ बजे आई थी और नंबर न लगने पर छह बजे वापस गई। वह आज अपनी बहू परमजीत कौर के साथ आई है, लेकिन दोपहर बाद तक भी उसकी फाइल जमा नहीं हुई। इसी तरह लक्ष्मीनगर की नवीता, नवाब कॉलोनी के सुरेंद्र कुमार, गांव ममीदी के सिंगराम, जैन कॉलोनी सरेसो देवी, वीनानगर की संतोष, गांव ईशोपुर से शमशेर सिंह ने बताया कि वह सुबह ही आवेदन करने यहां पहुंच गए थे। फार्म के साथ लगने वाले दस्तावेजों को पूरे करने और मौके पर सिर्फ दो कर्मचारी होने के कारण दूसरे दिन भी उनकी फाइल जमा नहीं हो पाई। उन्होंने मांग की कि इस कार्य के लिए कर्मचारियों की संख्या और आवेदन का समय बढ़ाया जाय।
विज्ञापन

आवेदन जमा कराने की तारीख बढ़वाएंगे: वार्ड नंबर-17 से पार्षद सुशल जावला के पति अमन जावला ने कहा कि एक दिन में दो कर्मचारी 150 से 200 फार्म ही ले सकते हैं। इस कारण वार्ड से अधिकांश आवेदन के इच्छुक लोग फार्म जमा नहीं करा सके। इसलिए प्रशासन से एक दिन की मोहलत व कर्मचारियों की संख्या बढ़ाने की मांग की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें