फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रमिक स्पेशल ट्रेन से 1500 श्रमिक व 45 बच्चे भागलपुर हुए रवाना

विज्ञापन
1500 laborers and 45 children left for Bhagalpur by labor special train - फोटो : RohtakCity
विज्ञापन
स्पेशल श्रमिक ट्रेन शनिवार को 1500 श्रमिक और 45 बच्चों को लेकर बिहार के भागलपुर रवाना हुई। शासन के निर्देश पर प्रशासन ने 1400 श्रमिकों की टिकट खरीदी। जब स्टेशन पर ज्यादा श्रमिक पहुंच गए तो नाजुक स्थिति को देख प्रशासन ने तत्काल अतिरिक्त टिकट खरीदकर लोगों को रवाना किया। इस बीच पहुंचे उपायुक्त ने श्रमिकों से अपील करते हुए कहा कि जल्द वापस लौटे और काम धंधा शुरू करें ताकि सारी व्यवस्थाएं पटरी पर लौटें।
विज्ञापन

उपायुक्त आरएस वर्मा ने रेलगाड़ी में सवार श्रमिकों से प्रशासन से मिली सुविधाओं के बारे में जानकारी की। चिकित्सा जांच, मास्क, पानी व भोजन आदि के बारे में पूछा जिस पर श्रमिकों ने संतुष्टि जताई।
वहीं, इससे पहले स्पेशल ट्रेन से 1400 श्रमिकों को भेजने के लिए प्रशासन ने टिकट रेलवे से खरीदे। दोपहर करीब साढ़े चार बजे जब ट्रेन में 1400 प्रवासी सवार हो गए तब भी काफी संख्या में प्रवासी रह गए। प्रवासी इसी ट्रेन से जाने की जिद पर अड़ गए। तब मामले की गंभीरता को देख प्रशासन ने उच्चाधिकारियों से बातचीत करके रेलवे से अतिरिक्त टिकट खरीदे और प्रवासियों को सौंपकर ट्रेन में सवार कराया। सभी प्रवासी झज्जर, सोनीपत, सिरसा, हिसार व रोहतक से आए थे।
विज्ञापन

डीसी ने कार से उतरकर श्रमिकों को मास्क बांटे, पहुंचाया शेल्टर होम
रोहतक। रेलवे स्टेशन से निकलकर जैसे ही उपायुक्त उपायुक्त आरएस वर्मा अग्रसेन चौक पर पहुंचे तो वहां काफी संख्या में श्रमिक खड़े दिखे। वह तत्काल कार से उतरे और श्रमिकों के पास पहुंचकर बातचीत की। श्रमिकों ने बताया कि बिना रजिस्ट्रेशन के इस उम्मीद से रेलवे स्टेशन पर जा रहे हैं कि शायद ट्रेन में जगह मिल जाए। इस पर उपायुक्त ने कहा कि परेशान होने की जरूरत नहीं है। सभी का रजिस्ट्रेशन कराया जाएगा और अगली ट्रेन से रवाना किया जाएगा। इसके बाद उपायुक्त ने तत्काल अपनी कार में रखे मास्क श्रमिकों को बांटे, जिस पर वहां खड़े अफसर भी मास्क बांटने में जुट गए। मौके पर ही सभी श्रमिकों को पानी और खाना मुहैया करवाया। एसडीएम को निर्देश दिया कि इन सभी श्रमिकों को शेल्टर होम पहुंचवाया जाए। इस अवसर पर एसडीएम रोहतक राकेश कुमार सैनी, डीएसपी गोरखपाल, भाजपा के जिला महामंत्री सतीश आहुजा, सती भाई सेवादास दल के नरेश आनंद, राकेश सिक्का, भाजपा नेता मनोज शर्मा, जिला समाज कल्याण अधिकारी महावीर गोदारा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें