फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: शनिवार को आया 15 लाख प्रॉपर्टी टैक्स, आज भी होगा जमा

Sun, 27 Jul 2025 12:43 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
नगर निगम कार्यालय में प्रॉपर्टी टैक्स जमा करने के लिए पहुंचे मात्र दो लोग। संवाद - फोटो : कलेक्ट्रेट सभागर में सामग्री देते मुख्य अति​थि। श्रोत : सूचना विभाग
विज्ञापन
रोहतक। नगर निगम की प्रॉपर्टी टैक्स ब्रांच में शनिवार को सीईटी के बीच 300 के करीब प्रॉपर्टी मालिकों ने 15 लाख रुपये प्रॉपर्टी टैक्स जमा करवाया। तीज के त्योहार व सीईटी के बावजूद रविवार को भी प्रॉपर्टी टैक्स ब्रांच खुली रहेगी।
विज्ञापन

सरकार की तरफ से 31 जुलाई तक प्रॉपर्टी टैक्स जमा कराने पर चालू वित्त वर्ष 2025-26 के लिए 10 प्रतिशत की छूट दी जा रही है। छूट को देखते हुए नगर निगम की तरफ से छुट्टी के बावजूद शनिवार व रविवार को प्रॉपर्टी टैक्स ब्रांच खोली गई है।
पटवारी को कारण बताओ नोटिस, कल आयुक्त लेंगे निर्णय
शनिवार की छुट्टी के लिए फर्जी परीक्षा प्रवेश पत्र देने के मामले में नगर निगम की तरफ से पटवारी सुमित को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। कहा गया है कि जांच में परीक्षा प्रवेश पत्र किसी अन्य अभ्यर्थी का मिला है।
विज्ञापन

शनिवार को पटवारी की अभ्यर्थियों के ठहरने के लिए व्यवस्था करने में ड्यूटी रही। निगम आयुक्त डाॅ. आनंद शर्मा का कहना है कि सोमवार को वह कार्यभार संभालने के बाद ही मामले में निर्णय लेंगे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें