फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नशीले पदार्थ के साथ युवक गिरफ्तार, सवा किलो चुरापोस्त बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
नशीले पदार्थ के साथ युवक गिरफ्तार
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
यमुनानगर। डिटेक्टिव पुलिस ने टी प्वाइंट कांसापुर से एक युवक को सवा किलो चुरा पोस्त के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे अदालत में पेश किया। जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
विज्ञापन

डिटेक्टिव पुलिस को मंगलवार देर शाम सूचना मिली थी कि एक युवक कांसापुर टी प्वाइंट पर नशीला पदार्थ लेकर आ रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर वाहनों की जांच शुरू कर दी। कुछ देर बाद पुलिस ने एक युवक आता दिखाई दिया। पुलिस ने जब युवक को रोककर उसकी तलाशी ली तो उसके पास से सवा किलो चुरापोस्त बरामद हुई। आरोपी युवक की पहचान कुरुक्षेत्र के गांव भूत माजरा निवासी मलकीयत सिंह के रूप में हुई। पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें